विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
बुढ़नपुर आजमगढ़ कांग्रेस महासचिव एवं यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 10 अक्टूबर को वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। पार्टी जनसभा के लिए व्यापक तैयारियों में जुटी हुई है। यह जानकारी काग्रेस पार्टी के अतरौलिया विधानसभा के वरिष्ठ नेता विनीत रंजन द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि वाराणसी की जनसभा ऐतिहासिक होगी। पिछले 32 वर्षों में प्रदेश की स्थिति लगातार बिगड़ी है। इस दौरान राज्य का विकास बाधित हुआ है तो वहीं कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अकेले कांग्रेस ही जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है। साथ ही भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर रही है। प्रियंका गांधी गुरुवार को ही चार दिन लखनऊ में रहकर दिल्ली गई हैं। यहां उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने का काम किया।
वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट, खबरों के लिए संपर्क करें 9452717909