मिर्जापुर :जिले में 25 तारीख को पहुंचेगी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा

पूर्वांचल ब्यूरो

जिले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा 25 अक्तूबर को आएगी। नगर के मिशन कम्पाउंड स्थित जिला कार्यालय पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक में 25 व 26 अक्तूबर को आयोजित प्रतिज्ञा यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जिले के प्रभारी सत्यवीर सिंह ने पार्टी के आनुसंगिक संगठनों के नेताओं को कार्यकर्ताओँ के साथ शामिल होने का निर्देश दिए।

मुख्य अतिथि व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव/ मिर्जापुर के प्रभारी सत्यवीर सिंह ने कहा कि जिले में 25 और 26 अक्टूबर को प्रतिज्ञा यात्रा प्रवेश करेगी। इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सभी फ्रटल के अध्यक्षों को शामिल होना है। सभी पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष एव न्याय पंचायत अध्यक्ष को मिलकर प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा को सफल बनाना है। सत्यवीर सिंह ने कहा कि यात्रा उत्तर प्रदेश नहीं पूरे देश में परिवर्तन का संदेश देगा। जब से उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी बनी है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मजबूत हो रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा कि 25 अक्टूबर को प्रतिज्ञा यात्रा का अहरौरा में नगर अध्यक्ष राजेश सहानी के नेतृत्व में स्वागत व अदलहाट मार्केट में नुक्कड़ सभा होगी। दूसरा पौनी चौराहे पर स्वागत होगा। चुनार व पड़री में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद बिनानी कॉलेज के चौराहे पर लौह पुरुष सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं स्वागत होगा। इसके बाद नगर में प्रवेश करेगी।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहां कि शहर में कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। बैठक में महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव अर्चना चौबे, जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, पूर्व चेयरमैन दीपचंद जैन, पार्टी प्रवक्ता छोटे खान, शहर कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सभासद कंचन पांडेय, अमिताभ पांडेय, स्वरूप सिंह, भूपेंद्र शुक्ला, सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष ओम नाथ मिश्रा, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमर दुबे, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शिवराज शर्मा, एसी विभाग के जिला अध्यक्ष अशोक धरकार,राजेश नारायण तिवारी, अंजनी नंदन पांडेय, आयुषी शुक्ला, विधि सिंह, बिहारी उपाध्याय, जफर इकबाल, अर्चना मिश्रा, अमरनाथ पांडेय, राजेश मिश्रा, ज्योति यादव, संगीता तिवारी, मोनू पटेल, सोशल मीडिया कुलदीप पटेल, दिनेश कोल, रवि तिवारी, डॉ. छविलाल पाल, अताउल्लाह सिद्दीकी, राजन निषाद अमरचंद कसेरा श्यामधर उपाध्याय मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्लग: मुख्यमंत्री धामी ने रविवार प्रात गौलापुल का स्थलीय निरीक्षण किया!

Sun Oct 24 , 2021
हल्द्वानीसूबे के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार प्रात क्षत्रिग्रस्त गौला पुल का स्थालीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होेने कहा गौला पुल पूरे क्षेत्र के आवागमन के लिए अतिमहत्वपूर्ण है यह लम्बे क्षेत्रो को जोडने का काम करता है यह प्रमुख पुल है जिस दिन से यह पुल क्षत्रिग्रस्त […]

You May Like

advertisement