मेहनगर आज़मगढ़:भिटकासों ग्राम में प्रियंका प्रियदर्शिनी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी

मेंहनगर भिटकासों ग्राम में प्रियंका प्रियदर्शिनी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

मेहनगर आजमगढ़।
मेहनगर उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी आज भीटकासों ग्राम में पहुँची। गाँव में मकान गिरने से हुई मृत्यु के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना प्रदान की और शोक संवेदना व्यक्त किया । मृतक की पत्नी पुष्पा पाण्डेय को सरकार की तरफ से 9 लाख की सहायता धनराशि की स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही वरासत करके खतौनी दी गई। आवास आबंटन की स्वीकृति पत्र और राशन प्रदान किया गया।
बताते चलें कि तहसील क्षेत्र के भीटकासों ग्राम में विगत दिनों भारी बरसात के कारण कच्चा मकान छप्पर पर गिर गया था। इस घटना में पिता जय प्रकाश पाण्डेय और पुत्र विकास पाण्डेय की मौत छप्पर में दबकर हो गई थी। इस मृत्यु की खबर सुनकर क्षेत्रीय जनता मर्माहत हो उठी थी।
इस अवसर पर कानूनगो राम सिंह, लेखपाल सत्येंद्र सिंह, ग्राम प्रधान और कोटेदार उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़: गहुनी ग्राम सभा मे सर्प के काटने से 21 वर्षिय युवती की हुई मौत मचा कोहराम

Tue Oct 5 , 2021
मेंहनगर थाना के अंतर्गत गहुनी ग्राम सभा मे सर्प के काटने से 21 वर्षिय युवती की हुई मौत मचा कोहराम मेंहनगर गहुनी ग्राम सभा मे बीती रात प्रसुनलता (अन्नू) पुत्री रामपलट राम उम्र 21 वर्ष घर मे तखत पर मक्षर दानी लगा कर सोई थी लगभग 12 बजे सर्प ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement