’’ ऊर्जा संरक्षण विषय पर चित्रकला एवं स्लोगन स्पर्धा संपन्न, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

 जांजगीर-चांपा, 15 मार्च, 2022/ क्रेडा एवं बी. ई. ई. के द्वारा गत 14  से 31 दिसंबर  तक ऊर्जा संरक्षण व ऊर्जा दक्षता विषय पर जिला स्तरीय चित्रकारी एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन जिले के विभिन्न स्कूल स्तर पर किया गया। स्पर्धा में जिले की छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं प्रविष्टियॉ क्रेडा कार्यालय को उपलब्ध कराई गई है। विजेताओं को पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्रों का वितरण सुश्री चारू चित्रा साय, जिला रोजगार अधिकारी एवं श्री दीपक साहू, सहायक अभियंता क्रेडा द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
     चित्रकला प्रतियोगिता में वर्गवार ग्रुप ’ए’ में प्रथम दिवांशी यादव क्रेन्द्रीय विद्यालय जांजगीर, द्वितीय झामिनी चौहान शा.पू.मा.शाला भुरसीडीह तृतीय कु. दुर्गा साहू शा.उ.मा.शाला बंसतपुर एवं ग्रुप ’बी’ में प्रथम सुषमा मिरी शा. उ. मा. विद्यालय नगरदा, द्वितीय खुशी रात्रे, स.शि.मं.उच्च.मा.विद्यालय अकलतरा, तृतीय वर्षा साहू वि.उच्च.मा.विद्यालय जांजगीर और स्लोगन प्रतियोगिता में वर्गवार ग्रुप ’ए’ में प्रथम ओजल कशेर ब्रिलियंट प. स्कूल बनारी, द्वितीय अंकित नोरगे शा.उन्न.पू.मा.शाला रोगदा, तृतीय अरायना सिंह मिलन क्रेन्द्रिय विद्यालय जांजगीर, एवं ग्रुप ’बी’ में प्रथम साहिल मधुकर शा.उच्च. मा. शाला भडे़सर, द्वितीय छाया नोरगे राजेन्द्र कुमार सिंह उ. मा. शाला अकलतरा, तृतीय अभिलाषा टण्डन राजेन्द्र कुमार सिंह उ. मा. शाला अकलतरा ने स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महात्मा गांधी नरेगा योजना से कुआं निर्माण बना दुरपति बाई के जीवन का सहारा

Tue Mar 15 , 2022
जांजगीर चांपा, 15 अप्रैल,2022/ जिले के बम्हनीडीह विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बंसुला की रहने वाली श्रीमती दुरपति बाई के पति की मौत के बाद उनकी जिंदगी की गाड़ी थम सी गई थी, लेकिन बच्चों के चेहरों को देखकर उन्होंने जिंदगी की जंग को लड़ना ही बेहतर समझा। उसने परिवार की […]

You May Like

Breaking News

advertisement