
आजमगढ़ पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं
आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी भी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।


