कुरुक्षेत्र विशवविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रो. अमर जीत सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिया व्याख्यान

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महात्मा गांधी की अहिंसा की नीति ने समस्त भारतवासियों को एक राष्ट्र के रूप में जोड़ा : प्रो. अमर जीत सिंह।

कुरुक्षेत्र, 4 अक्टूबर , कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अमर जीत सिंह ने स्टारेक्स विश्वविद्यालय गुरूग्राम में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर व्याख्यान देते हुए कहा कि महात्मा गांधी की अहिंसा की नीति ने समस्त भारत वासियों को एक राष्ट्र के रूप में जोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत वासियों को अहिंसा की काठी पर सवार होकर शक्तिशाली ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया, परिणामस्वरूप ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन मिटा दिया गया तथा स्वतंत्र भारत का उदय हुआ।
प्रोफेसर अमरजीत ने कहा कि महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धान्त ने दुनिया को अहिंसा का महत्व सिखाया है परन्तु गांधी के अहिंसा के सिद्धान्त की सबसे बड़ी उपलब्धि भारत की स्वतंत्रता है। प्रो. सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने अहिंसा के तन्त्र के माध्यम से वैश्विक स्तर पर इतिहास एवं राजनीति को आकार दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा ने उत्तर-औपनिवेशिक काल के दौरान दुनिया के हर कोने तक की सामाजिक-आर्थिक एवं राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर अमर जीत सिंह के द्वारा सम्पादित पुस्तक रिविजिटिंग महात्मा गांधी का भी विमोचन हुआ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

व्हाटसएप ग्रुप गुदगुदी एक्सप्रेस का दूसरा वार्षिक उत्सव सम्पन्न

Mon Oct 4 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 4 अक्तूबर , गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा संचालित मनोरंजकव्हाटसऐप गु्रप गुदगुदी एक्सपै्रस का दूसरा वार्षिक उत्सव रविवार सायं रेलवे रोड स्थित एक निजी होटल में सम्पन्न हुआ। जानकारी देते हुए संस्थापक सदस्य अवनी गुप्ता ने बताया संस्थापक अध्यक्ष चन्द्रमौली गौड़ की अध्यक्षता […]

You May Like

Breaking News

advertisement