विदेशी भाषा विभाग में देश सहित विदेशों में भी करियर की अपार संभावनाएं : प्रो. ब्रजेश साहनी

विदेशी भाषा विभाग में देश सहित विदेशों में भी करियर की अपार संभावनाएं : प्रो. ब्रजेश साहनी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कला एवं भाषा संकाय एवं विदेशी भाषा विभाग में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया आरम्भ।

कुरुक्षेत्र, 18 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कला एवं भाषा संकाय तथा विदेशी भाषा विभाग में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू चुकी है। कला एवं भाषा संकाय के डीन व विदेशी भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि विदेशी भाषा विभाग में देश सहित विदेशों में भी करियर की अपार संभावनाएं निहित है। उन्होंने बताया कि विदेशी भाषा विभाग में इस वर्ष जापानी भाषा में डिप्लोमा पाठ्यक्रम का आरम्भ होना विशेष आकर्षण है। वहीं गत वर्ष जापानी भाषा में सर्टिफिकेट और बेसिक सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम आरम्भ किए गए थे इस वर्ष विस्तार करते हुए डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है जिसमें दाखिले का आधार जापानी सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम रहेगा। इन पाठ्यक्रमों के अलावा कला एवं भाषा संकाय और विदेशी भाषा विभाग के तहत संचालित अन्य पाठ्यक्रमों में जर्मन, फ्रेंच, उर्दू में सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा कोर्स एवं जर्मन व फ्रेंच में एडवांस डिप्लोमा कोर्स संचार कौशल में सर्टिफिकेट कोर्स, अनुवाद में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (पीजीडीटी) शामिल हैं तथा सभी पाठ्यक्रम सांध्यकालीन है। इनके साथ-साथ विद्यार्थी प्रातः कालीन किसी अन्य पाठ्यक्रम में भी अध्ययन कर सकता है।
प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि विदेशी भाषा विभाग द्वारा संचालित विदेशी भाषाओं का अध्ययन उनसे जुड़ी सभ्यता और संस्कृति की जानकारी से परिपूर्ण होने के कारण विदेश गमन के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए और प्रबन्धन जैसे क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों के बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में नौकरी प्राप्त करने में सहायक होता है। संचार कौशल पाठ्यक्रम विद्यार्थी के व्यक्तित्व में निखार लाकर उसमें आत्मविश्वास जगाकर स्वयं को अभिव्यक्त करने की कला में निपुण बनाता है। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन हिन्दी अनुवादक/अफसर की नौकरी का आवेदन करने की योग्यता प्रदान करता है। हिन्दी अनुवादक की नियुक्ति के लिए स्नातक या स्नातकोत्तर डिप्लोमा का होना अनिवार्य है।
पाठ्यक्रमों में सीटों का आवंटन।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कला एवं भाषा संकाय और विदेशी भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि विदेशी भाषा विभाग द्वारा संचालित सर्टिफिकेट कोर्स जापानी में 30 सीटें, सर्टिफिकेट कोर्स जर्मन में 50 सीट, सर्टिफिकेट कोर्स फ्रेंच में 100, उर्दू में 20, डिप्लोमा जापानी भाषा में 20, डिप्लोमा जर्मन में 10 सीट, डिप्लोमा फ्रेंच में 30 सीट, डिप्लोमा उर्दू में 10 सीटें, एडवांस डिप्लोमा जर्मन में 10 सीटें, एडवांस डिप्लोमा फ्रेंच में 10 सीटें, बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स जापानी में 15 सीट, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन में 25 सीटें निर्धारित की गई हैं। यह सभी पाठ्यक्रम एक वर्षीय हैं। बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स जापानी 3 माह का है। विद्यार्थी ऑनलाईन दाखिले से सम्बन्धित अधिक जानकारी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट केयूकेडॉटएसीडॉटइन से प्राप्त कर सकते है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की अपडेट: सीबीआरआई में कर्मचारियों का हंगामा, लगाए गंभीर आरोप,टेंडर निरस्त करने की मांग की,

Thu Aug 18 , 2022
रुड़की स्टोरी , सीबीआरआई में कर्मचारियों का हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, टेंडर निरस्त करने की मांग रुड़की में सीबीआरआई के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया, इस दौरान कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की, दरअसल कर्मचारियों का आरोप है कि […]

You May Like

advertisement