कुवि के प्रो. सीसी त्रिपाठी बने राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर) भोपाल के निदेशक

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने बधाई।

कुरुक्षेत्र, 21 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान के प्रो. सीसी त्रिपाठी राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान, भोपाल में निदेशक के पद पर नियुक्ति हुई हैं। उनकी नियुक्ति के लिए कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने बधाई देते हुए कहा कि यह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गर्व का विषय है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक राष्ट्रीय स्तर एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी शिक्षण प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में नियुक्ति अपने आप में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि प्रो. त्रिपाठी के कार्यकाल में यूआईईटी ने शिक्षा एवं नवाचार के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बनाई है।
कुवि कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने भी प्रो. त्रिपाठी की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी एवं प्रसन्नता प्रकट की। प्रोफेसर सीसी त्रिपाठी ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बतौर निदेशक यूआईईटी संस्थान एवं डीन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के पद पर उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महत्वपूर्ण पदों पर रहकर विश्वविद्यालय के हित में कार्य किया है। उन्होंने बताया कि अवर सचिव, भारत सरकार की ओर से उन्हें एनआईटीटीटीआर, भोपाल के निदेशक पद की नियुक्ति नियुक्ति की सूचना उन्हें ईमेल द्वारा मिल चुकी है। उनकी नियुक्ति पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षको व कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीमद् भागवत कथा में सुनाया गोवर्धन पूजा प्रसंग

Fri Apr 22 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सत्य साई सेवा केंद्र, कुरुक्षेत्र द्वारा श्रीमद् भागवत कथा आयोजन का छठा दिन। कुरुक्षेत्र,21 अप्रैल : सेक्टर 7 के श्री सत्य साई सेवा केंद्र में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक संत ऋतुराज महाराज (इंदौर) नेगोवर्धन लीला के साथ भगवान […]

You May Like

advertisement