आयुष विश्वविद्यालय में प्रो. राजा सिंगला बने आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

16 वर्षों से शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय रूप से दे रहे सेवाएं। शिक्षकों-कर्मचारियों ने दी बधाई।

कुरुक्षेत्र, 8 अगस्त : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के आदेशानुसार पंचकर्म विभाग के प्रो. राजा सिंगला को तत्काल प्रभाव से आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के आयुर्वेदिक अस्पताल का चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद प्रो. सिंगला ने कुलपति प्रो. करतार सिंह धीमान और कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे।
कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि प्रो. राजा सिंगला एक कुशल शिक्षक और अनुभवी चिकित्सक हैं। उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है और रोगियों की सेवा के प्रति हमेशा समर्पित रहे हैं। उनके नेतृत्व में आयुर्वेदिक अस्पताल की सेवाओं में और अधिक गुणवत्ता व दक्षता आएगी।
गौरतलब है कि प्रो. सिंगला पिछले 16 वर्षों से शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय रूप से सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में वे विश्वविद्यालय के प्रोक्टर भी हैं और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर जैसी जटिल बीमारियों का सफल उपचार कर रहे हैं। इस अवसर पर आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. जीतेश कुमार पंडा, शल्य तंत्र विभाग के प्रो. राजेंद्र सिंह चौधरी, डॉ. सत्यम कौशिक, स्वस्थवृत्त विभाग की प्रो. शीतल सिंगला, शालाक्य तंत्र विभाग की प्रो. आशु, प्रो. मनोज तंवर, डॉ. रूचिका, डॉ. प्रीति और सेवानिवृत्त प्रो. बलबीर सिंह संधु सहित संस्थान के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सिंगला को बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व पर तिरंगा राखी बनाओं प्रतियोगिता आयोजित

Sat Aug 9 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र,8 अगस्त : झांसा रोड श्याम कालोनी स्थित महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर ‘हर घर तिरंगा अभियान -2025’ के अंतर्गत तिरंगा राखी बनाओ प्रतियोगिता व कोलाज मेकिंग की प्रतियोगिताओं का आयोजन […]

You May Like

Breaking News

advertisement