आयुष विवि के डीन एकेडमिक अफेयर्स बने प्रो. रणधीर सिंह

कुरुक्षेत्र (प्रमोद कौशिक) 20 दिसंबर : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के आदेशानुसार आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के रोग निदान एवं विकृति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. रणधीर सिंह को आगामी आदेश तक डीन एकेडमिक अफेयर्स नियुक्त किया गया है।
डीन एकेडमिक अफेयर्स के पद पर नियुक्ति होने पर कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान, कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता, प्रॉक्टर प्रो. सतीश वत्स, आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला तथा स्त्री रोग विभाग के प्रो. जितेश कुमार पंडा ने उन्हें बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रो. रणधीर सिंह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे। कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रो. रणधीर सिंह एक अनुभवी, अनुशासित एवं प्रशासनिक कार्यों में दक्ष शिक्षाविद हैं। उनके नेतृत्व में शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ता एवं गति मिलेगी। वहीं, प्रो. रणधीर सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रो. रणधीर सिंह पूर्व में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणवी लोक धुनों से सजी कला परिषद की शाम, सुरसरिता कार्यक्रम में कलाकारों ने मचाया धमाल

Sat Dec 20 , 2025
कला कीर्ति भवन में सितार, तबले और नगाड़ा की जुगलबंदी ने बांधा समां, शास्त्रीय वाद्यवृंद कार्यक्रम के कायल हुए श्रोता।संगीत के बिना जीवन अधूरा है : कैलाश सैनी। कुरुक्षेत्र (संजीव कुमारी) 20 दिसम्बर : संगीत जीवन में एक अहम भूमिका निभाता है। संगीत के बिना जीवन अधूरा है। संगीत मानव […]

You May Like

advertisement