प्रो. रश्मि वर्मा बनी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा।

प्रो. रश्मि वर्मा बनी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र, 21 जनवरी :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर डाॅ. रश्मि वर्मा को अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा नियुक्त किया गया है। लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डाॅ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि इसके साथ ही डाॅ. रश्मि वर्मा एकेडमिक कौंसिल तथा फैकल्टी आॅफ आर्टस एंड लैंग्वेजस की सदस्य होंगी तथा बोर्ड आफ स्टडीज की विभागाध्यक्ष भी होंगी। उन्होंने बताया कि वे 24 जनवरी से आगामी तीन वर्ष के लिए अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा होंगी। प्रो. रश्मि वर्मा ने इस नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी लगन व निष्ठा से विभाग व विश्वविद्यालय के हित में कार्य करेंगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान गोष्ठी सम्पन्न: वैज्ञानिकों ने किसानों को दिखाई विकास की राह

Thu Jan 21 , 2021
किसान गोष्ठी सम्पन्न: वैज्ञानिकों ने किसानों को दिखाई विकास की राह मेहनगर आजमगढ़।खण्ड विकास कार्यालय मेहनगर के परिसर में कृषि विभाग आजमगढ़ द्वारा किसान कल्याण मिशन के तहत आयोजित किसान मेला,गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर किसानों को सम्बोधित करते हुए वैज्ञानिक डा० नायक ने किसानों को […]

You May Like

advertisement