कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की प्रोफेसर बिंदु शर्मा को मिला भारत गौरव नारी शक्ति अवार्ड

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई।

कुरुक्षेत्र, 8 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान की निदेशका प्रोफेसर बिंदु शर्मा को हिमाचल के बद्दी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में भारत गौरव नारी शक्ति अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन हिमालय जन कल्याण समिति बद्दी द्वारा बिरला समुदाय केंद्र में आयोजित किया गया जिसमें प्रोफेसर बिंदु शर्मा को उनके पत्रकारिता के क्षेत्र में 29 वर्षों के अध्यापन एवं शोध कार्य की श्रेष्ठता और शिक्षा जगत में उपलब्धियां को मानते हुए प्रदान किया गया। हिमालय जन कल्याण समिति द्वारा प्रोफेसर बिंदु शर्मा के मीडिया व पत्रकारिता के जगत में शोध कार्य जिसमें उनके अंडर अवार्डेड 13 पीएचडी, 25 एमफिल और उनके पिछले लगभग 10 वर्षों के बतौर प्रोफेसर कार्यकाल पर विचार करते हुए उनको इस अवार्ड से नवाजा गया।
गौरतलब है कि प्रोफेसर बिंदु शर्मा कई राज्य व केंद्र सत्तर परियोजनाओं में प्रशासनिक पदों पर भी कार्य कर चुकी हैं जिसमें से शिक्षा विभाग हरियाणा के साथ बतौर संचार व पत्राचार ऑफिसर का काम करना एक है। प्रोफेसर बिंदु शर्मा देश व विदेश के कई विश्वविद्यालय में बतौर मीडिया विशेषज्ञ भ्रमण कर चुकी हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष हिमालय जन कल्याण समिति सतीश सिंगला ने कहा कि समिति डॉक्टर बिंदु को अवार्ड से सम्मानित करते हुए अपने आप पर गौरव महसूस करती है। समिति के अध्यक्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. रमेश राणा ने इस अवार्ड को प्रदान किया।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैदिक धाम में धूमधाम से मनाया ऋषि बोध दिवस

Fri Mar 8 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 8 मार्च : सैक्टर-17 स्थित वैदिक धाम में ऋषि बोध उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाशय जयपाल आर्य के ब्रह्मत्व में हुए विशेष अग्निहोत्र में गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग ने यजमान की भूमिका अदा की जबकि मार्किट के तमाम दुकानदारों ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement