प्रोफेसर राजेश कुमार ने एसवीएसयू के परीक्षा नियंत्रक का कार्यभार संभाला

पलवल,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 27 मई : प्रोफेसर राजेश कुमार ने बुधवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का कार्यभार संभाला। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार और कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा की उपस्थिति में प्रोफेसर सुरेश कुमार ने उन्हें कार्यभार सौंपा। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने उन्हें इस मौके पर बधाई देते हुए कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा सबसे महत्वपूर्ण होती है। इस शाखा की विश्वसनीयता और गोपनीयता से ही शिक्षण संस्थान की प्रतिष्ठा जुड़ी होती है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने उन्हें सुखद भविष्य के लिए बधाई दी। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने इस मौके पर कहा कि परीक्षा नियंत्रक का कार्य बहुत जिम्मेदारी का होता है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजेश कुमार को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व डीएवी कॉलेज जालंधर में प्रिंसिपल रहे प्रोफेसर राजेश कुमार ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक के रूप में परीक्षा शाखा की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा को बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास करेंगे। न्यूनतम समय में त्रुटिरहित परीक्षा परिणाम घोषित करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। कार्यभार सम्भालते ही उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली तथा तत्परता व कुशलता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने इस दायित्व के लिए कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार, कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा और निवर्तमान परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुरेश कुमार का आभार ज्ञापित किया।
कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार और कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा की उपस्थिति में परीक्षा नियंत्रक का कार्यभार ग्रहण करते प्रोफेसर राजेश कुमार।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement