कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में गिलोय वितरण और गिलोय रोपण का कार्यक्रम आरम्भ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र, 8 अगस्त :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स ने रविवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में गिलोय वितरण और गिलोय रोपण का कार्यक्रम आरम्भ किया। एनसीसी अफसर लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेंद्र पाल के नेतृत्व में गिलोय का सबसे पहला पौधा कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा को भेंट किया गया।
कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की एनसी सी यूनिट ऐसे कार्यों में अग्रणी रहती है। उन्होंने कैडेट्स के सुखद भविष्य की भी कामना की। कैडेट्स द्वारा गिलोय रोपण का शुभारंभ धरोहर देखने आई एक बुजुर्ग महिला से पौधा लगवाकर किया गया।
लेफ्टिनेंट डॉ.वीरेंद्र पाल ने बताया कि कोरोना काल मे गिलोय के महत्व का सबको पता लग गया। अतः कैडेट्स ने विश्वविद्यालय के सभी नीम के पेड़ों के नीचे गिलोय लगाने का लक्ष्य लिया है।
लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेंद्र पाल ने इस अवसर पर आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव और विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद किया जिन्होंने गिलोय की 200 बेल मुफ्त में उपलब्ध करवाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व चीफ पार्लियामेंट सेक्रेटरी सरदार सुखपाल सिंह नन्नू ने हिंदुस्तान-पाकिस्तान सीमा पर सतलुज नदी के साथ लगते गांवों में गांव वासियों के साथ उनके घरों में और खेतों में फलदार बूटे लगाएं

Sun Aug 8 , 2021
फिरोजपुर 8 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- पूर्व चीफ पार्लियामेंट सेक्रेटरी सरदार सुखपाल सिंह नन्नू ने हिंदुस्तान पाकिस्तान सीमा पर सतलुज नदी के साथ लगते गांवों में गांव वासियों के साथ उनके घरों में और खेतों में फलदार बूटे लगाएं इस मौके पर सरदार सुखपाल सिंह नन्नू ने कहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement