आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर कलसाना के राजकीय स्कूल में हुआ कार्यक्रम

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र 23 अगस्त :- नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशानिर्देश अनुसार आज़ादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलसाना के प्रांगन में प्रधानाचार्य के नेतृत्व में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण, राष्ट्रीयगान, शपथ, फ्रीडम रन कार्यक्रम का आजोयान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र के राष्ट्रिय युवा स्वयंसेवक स्वयं सेवक सुनील दत्त द्वारा किया गया।
स्वयं सेवक सुनील दत्त ने जानकारी देते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ को आजादी का अमृत महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का उदेश्य यूवाओं को आजादी के क्रान्तिकारियों, स्वतंत्रता सैनानियों के योगदान को जानने एवं उनसे प्रेरणा लेकर शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थता के साथ राष्टनिर्माण में अपनी भागीदारी निभाकर इस कार्यक्रम को जन मानस के बीच में जन आंदोलन के रूप में चलाया जाना है। कार्यक्रम के तहत फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ जीवन शैली का हिस्सा बनाने के लिये लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में फौज से सेवानिवृत्त विकास कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए बच्चो को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया और अपने अनुभवों को बच्चो के साथ सांझा किया। मंच संचालन पंजाबी प्रवक्ता बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर रिटायर्ड फौजी विकास कुमार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया और शपथ दिलवाई गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान कराया गया। नेहरु युवा केन्द्र कुरुक्षेत्र की जिला युवा अधकारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्व कार्यक्रम के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम रन, रष्ट्रगान आदि कार्यक्रमो का आयोजन गांव स्तर पर किया जा रहा है। इस कड़ी में जिला स्तर पर 4 सितंबर 2021 को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके समाज सेवी राजबीर, सलिंद्र कुमार, मुख्य अध्यापक ऋषिपाल, राकेश कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਨਿਰਮੋਹੀ ਕੁਸ਼ੱਟ ਆਸ਼ਰਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦਵਾਈਆਂ ਵੰਡੀਆ ਗਈਆਂ

Mon Aug 23 , 2021
ਕੁਸ਼ਟ ਰੋਗ ਹੁਣ ਲਾ ਇਲਾਜ ਨਹੀ ਰਿਹਾ – ਡਾਕਟਰ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਮੋਗਾ : [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ]:= ਸਿਹਤ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਭਲਾਈ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਜਿਲਾ ਲਪਰੋਸੀ ਸੋਸਾਇਟੀ ਮੋਗਾ ਅਧੀਨ ਸਿਵਿਲ ਸਰਜਨ ਮੋਗਾ ਡਾਕਟਰ ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਬਾਜਵਾ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਮੋਗਾ ਵਲੌ ਕੁਸ਼ਟ ਰੋਗੀਆਂ ਨੂੰ […]

You May Like

advertisement