प्रोफेसर कॉलोनी में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजितौऔऔऔ

प्रोफेसर कॉलोनी में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 18 अगस्त : प्रसिद्ध समाज सेविका व शिक्षिका ममता भटनागर ने कहा कि जब जब धरती पर पाप और अधर्म हद से ज्यादा बढ़ा है, भगवान ने धरती पर अवतार लिया है। वे जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर प्रोफेसर कॉलोनी में एक कार्यक्रम में बोल रही थी।
ममता भटनागर ने कहा कि भारत में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बहुत ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि भाई कंस के अत्याचार को कारागार में रह सह रही बहन देवकी ने भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अपनी आठवीं संतान के रूप में श्रीकृष्ण को जन्म दिया था। भगवान विष्णु ने पृथ्वी को कंस के अत्याचार और आतंक से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। इसी कथा के अनुसार हर साल भाद्रपद की अष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर कॉलोनी के बच्चों ने कृष्ण व राधा की वेशभूषा पहनकर खूब धमाल मचाया।
इस मौके पर डॉ. एचएन भटनागर, अक्षरा भटनागर, आराध्या भटनागर, सपना गोयल, आकृति गोयल, यशपाल गोयल, नव्या गोयल, अवनि भाटिया, मिष्ठी भाटिया आदि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Thu Aug 18 , 2022
जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 भगवान श्रीकृष्ण का धरती पर जन्म पूरी मानव जाति के लिए वरदान है : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाना तभी सार्थक होगा जब गौ सेवा का प्रण लें : ब्रह्मस्वरूप […]

You May Like

advertisement