बिहार: फ़ारबिसगंज के ओम् शांति केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

फ़ारबिसगंज के ओम् शांति केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

फारबिसगंज (अररिया )
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय शाखा फ़ारबिसगंज के ओम् शांति केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न तरह के पौधों का वितरण केंद्र की संचलिका बीके रुकमा दीदी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संचलिका दे द्वारा पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से विभिन्न रोगों में काम आने वाले जड़ीबूटी के पौधों के साथ साथ निरंतर वायुमंडल में आकसीजन प्रदान करने वाले तुलसी, नीम, पीपल, बड़ के अलावा पाम, स्नेक़ा, लक्की प्लांट, एलोवेरा, गिलोय, नरहरी बूटी आदि का वितरण किया गया। अपने सम्बोधन में संचलिका ने कहा कि प्रकृति में देवत्व को देखे और इसके संरक्षण में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें।

प्रकृति हमेशा अपने नदियों, वन, पहाड़, भूमि आदि के द्वारा सदैव हमें जीवन एवं सुविधा प्रदान करती है तो हम मानव का भी दायित्व बनता है कि इनका संरक्षण प्रदान कर प्रकृति को कुछ दें। उन्होंने उपस्थित बीके के अलावा जनसमुदाय से अपील की वे अपने पूर्वजों के भाँति बाज़ार से सामान लाने के लिए कपड़ों के झोले एवं काग़ज़ के थैले का इस्तमाल कर प्लास्टिक से परहेज़ करें। अपने सम्बोधन में अजातशत्रु अग्रवाल ने पौधों की उपयोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि मनुष्य के लिए जीवनदायी आकसीजन पेड़ पौधों से हीं प्राप्त होते हैं। मानव के द्वारा छोड़ी गई विशैली कार्बन डाईओकसाइड को ग्रहण कर आकसीजन प्रदान करते हैं। तुलसी पीपल जैसे वृक्ष तो हमें हमेशा आकसीजन प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का संचालन बीके विकास भाई ने किया। इस मौक़े पर बीके रुकमा दीदी,सीता दीदी, संतोषी दीदी, रंजू दिदी, शांति मैडम, अरुण माता,ललित दीदी, फूल दीदी, प्रेमा दीदी,मृदुला दीदी, अनिता बहन, अशोक मेहता, अजातशत्रु अग्रवाल, विकाश भाई व अन्य उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: सांसद ने पर्यावरण दिवस पर चर्चा किया

Wed Jun 8 , 2022
सांसद ने पर्यावरण दिवस पर चर्चा कियाअररियाविश्व पर्यावरण दिवस पर आजअपराहन 3:00 बजे अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ,एडीएम अररिया अनिल कुमार ठाकुर, अररिया डीएफओ व पर्यावरणविद् सुदन सहाय ने विद्यालय पहुंचकर पर्यावरण दिवस पर बच्चों को संबोधित किए। इस अवसर पर सांसद ने पर्यावरण पर गांधीजी के स्वच्छ […]

You May Like

Breaking News

advertisement