![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220906-WA0021-1024x1024.jpg)
भक्ति भजन ग्रुप फिरोजपुर की ओर से गणपति बप्पा की आराधना करने के लिए श्री गतिंदर कमल जी के गृह निवास स्थान पर जाकर किया गया सत्संग
फिरोजपुर 06 सितंबर 2022 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
भक्ति भजन ग्रुप फिरोजपुर की ओर से गणपति बप्पा की आराधना करने के लिए श्री गतिंदर कमल जी के गृह निवास स्थान पर जाकर श्री सनातन धर्म का किया गया सत्संग के माध्यम से प्रचार एवं प्रसार ग्रुप के सदस्यों ने श्री गणपति महाराज की भजनों द्वारा आराधना की सत्संग किया। सभी को तिलक लगाया गया। भजन गाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया।
श्री धर्मपाल बंसल चेयरमैन भक्ति भजन ग्रुप ने बताया कि हमारे ग्रुप के निर्णय मुताबिक गणपति जी की आराधना व सत्संग की कड़ी में सातवां (7वां) सत्संग आज श्री गतिंदर कमल जी के घर किया गया। उन्होंने बताया कि आज के सत्संग में उनके के परिवार को भक्ति भजन ग्रुप की ओर से सिरोपा भेंट किया गया और भगवान का स्वरूप सम्मान के तौर पर दिया गया।
श्री कमल कालिया ग्रुप के प्रधान ने बताया कि सनातन धर्म को मानने वालों को तिलक लगाना चाहिए धार्मिक मान्यता के मुताबिक मस्त के बीचो बीच भगवान श्री विष्णु जी का निवास होता है। इसलिए भगवान श्री विष्णु प्रसन्न होते हैं। मन की एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्ति का तेज बढ़ता है। यही स्थान मान का गुरु का भी होता है इसलिए इसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है मस्तक पर तिलक लगाने से भगवान श्री विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
कलाई पर मौली बांधना चाहिए क्योंकि कलाई पर इसे बांधने से जीवन पर आने वाले संकट से रक्षा होती है। उसका कारण यह है कि मौली बांधने से ब्रह्मा विष्णु और महेश त्रिदेव की अपार कृपा प्राप्त होती है। मौली बांधने का शुभ दिन मंगलवार और शनिवार माना जाता है और मंगलवार और शनिवार को पुरानी मौली उतारकर नई मौली बांधना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि हाथ से उतारी हुई पुरानी मौली को पीपल के पेड़ के पास रख देना चाहिए या फिर कहीं बहते हुए पानी में जल प्रवाह कर देना चाहिए। घर में जोत जगा कर आरती पूजा कर ईश्वर की आराधना करनी चाहिए।
इस मौके पर मातृशक्ति किरण बंसल, रितु कालिया, ऊर्मल गर्ग, सुनीता गोयल, शशि बजाज, पूनम, मन्नत चोपड़ा और श्री धर्मपाल बंसल, कमल कालिया, तरलोचन चोपड़ा, मुकेश गोयल, अशोक गर्ग, गतिंदर कमल, गौरव अनमोल, हेमंत स्याल पंडित अश्वनी शर्मा, अरुण नंदा, सचिन नारंग प्रधान, अमृतवेला प्रभात सोसायटी फिरोजपुर के सदस्य और गतिंदर कमल परिवार ने सत्संग में हिस्सा लिया।