जिले के 239 उपार्जन केंद्रों में धान की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था

जांजगीर-चाम्पा, 12 दिसंबर, 2021/  जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के अंतर्गत जिले में संचालित 196 सेवा सहकारी समितियों के 239 केंद्रो में  खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए केदों के माध्यम से धान उपार्जन किया जा रहा  है।      जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के जिला नोडल अधिकारी श्री अश्वनी पांडे ने बताया कि उपार्जन केंद्रों में मनरेगा  से 04-04 चबुतरे बनाए गए हैं।  जिले के समस्त उपार्जन केंद्रों में 1,529 नग चबुतरे एवं जिले में संचालित मंडियों के माध्यम से खरीदी कार्य संचालित है।निर्मित चबुतरों के उपर में शेड निर्माण एवं 200 मीट्रिक टन क्षमता का गोदाम निर्मित करने हेतु मंडी बोर्ड से माध्यम से 198 कार्य स्वीकृत किया है, जिसमें 117 कार्य पूर्ण हो चुके है एवं शेष कार्य निर्माणाधीन है। वर्तमान में सभी केंद्रों में पर्याप्त चबूतरे उपलब्ध हैं। खरीफ वर्ष 2021-22 में राज्य शासन द्वारा  खोले गए नवीन 08  उपार्जन केंद्रों में चबुतरा अभी नहीं बने है। उपार्जन केंद्रो में चबुतरे के अभाव होने पर डेनेज की व्यवस्था कर धान सुरक्षित रखने का कार्य  सम्पादित किया जा रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में उपार्जित धान खराब न हो इसको ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की सम्पूर्ण व्यवस्था जिला प्रशासन के निर्देश पर बैंक प्रबंधन और उपार्जन केंद्रों के द्वारा की जा रही है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जैतपुर - हसौद - सरसींवा मार्ग में महानदी की क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत होने तक आवागमन पर रोक

Sun Dec 12 , 2021
 जांजगीर-चांपा, 12 दिसंबर, 2021/  जिले के जैतपुर- हसौद – सरसींवा मार्ग में महानदी पर निर्मित सेतु में पाईल नींव के क्षतिग्रस्त होने के कारण मरम्मत होने तक सेतु के ऊपर से यातायात प्रतिबंधित कर दिया  गया है।    कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के […]

You May Like

Breaking News

advertisement