क्षेत्र पंचायत अजमतगढ़ की बैठक में तीन करोड़ नब्बे लाख का प्रस्ताव पास


=पिछले कार्य की कार्यवृत्ति पर की गई चर्चा।
=शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी गई जानकारी।

सगड़ी (आजमगढ़): अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक प्रमुख अलका मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से आगामी वित्तीय वर्ष में 3 करोड़ 90 लाख रुपए के विकास कार्य की कार्य योजना पर मोहर लगाई गई।
बैठक में पिछले वर्ष के विकास कार्यों की कार्यवृत्ति पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी ने परिचित खटाना ने जन शिकायत, फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी निर्माण पर विशेष सक्रियता बरतने का निर्देश दिया।
खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों ग्राम पंचायत सदस्यों को अवगत कराया की आप सभी को 28 फरवरी तक कार्य योजना बनाकर हर हाल में सम्मिलित कर देना है।
प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से पांच वर्षों में विकास कार्य किया गया है जिस के चलते अजमतगढ़ ब्लॉक जनपद में बड़ा ब्लॉक होने के बाद भी विकास कार्यों में कहीं पीछे नहीं रहा है और विकास कार्य में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया है। प्रत्येक गांव में शौचालय, आरो सिस्टम, लाइट, प्रकाश, सीसी, नाली, खड़ंजा,तटबन्ध, चकमार्ग का निर्माण किया गया है।प्रत्येक गांव में विकास की एक नई गाथा लिखी गई है। जनपद ही नहीं प्रदेश में भी अजमतगढ़ ब्लॉक का नाम एक नंबर पर होगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अर्जुन कुमार,सूर्यनाथ यादव सूरज,जिला पंचायत सदस्य जनार्दन राम,जिला पंचायत सदस्य राम बृक्ष गौतम, एडियो पंचायत,सुभाष चंद्र शर्मा,अरुण कुमार श्रीवास्तव,प्रधान विजय कुमार चौहान,प्रधान यशवंत सिंह सोनू,प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह,मनोज कुमार चौरसिया,वहाब खान,वीरेंद्र यादव डब्लू यादव ,गुड्डू कुमार,मिठू राम आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिपाही की पत्नी ने पति पर बच्चा छिनने व मारपीट का लगाया गम्भीर आरोप एसपी से लगाई गुहार

Fri Feb 27 , 2026
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के बनहरा, चॉदपट्टी गांव निवासी सरोज यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर अपने पति सिपाही कृष्ण चन्द गुप्ता पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और 10 माह के बच्चे को जबरन छीनने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया वर्ष की 2023 में वह […]

You May Like

advertisement