जैमोहनी रेंज में कर्मचारियों का धरना, तेरहवें दिन भी नहीं थमा आक्रोश

अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ कर्मचारियों का संघर्ष, वरिष्ठता सूची बनाने की मांग तेज

(विनोद यादव)

नौगढ़। न्यूनतम दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ अपनी मांगों व समस्याओं के निराकरण हेतु जैमोहनी रेंज कार्यालय‌ के परिसर में 30 जून से लगातार धरने पर है। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने शुक्रवार को तेरहवें दिन भी धरना जारी रखा। विभागीय अधिकारियों की मनमानी के विरोध में नारेबाजी भी की। धरने में विशेष रूप से संगठन के जिला संरक्षक रमाशंकर सिंह यादव और मंडल अध्यक्ष वाराणसी विश्वनाथ यादव उपस्थित रहे। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भोरिक यादव ने की।

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के वाराणसी के मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने कहा कि अधिकारियों का रवैया कर्मचारियों की मांगों को सुलझाने का नहीं है। इससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। कर्मचारियों की मांगों को न माने जाने पर उनको मानसिक व आर्थिक नुकसान हो रहा है। जिला संरक्षक रमाशंकर सिंह ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा संगठन को दिया गया आश्वासन अब तक लीपापोती व टालमटोल वाला रहा है। हम प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर से मांग करते हैं कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की जायज मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए अन्यथा हमें मजबूरन संघर्ष को तेज करना होगा। इसकी जिम्मेदारी अधिकारी व प्रशासन की होगी।

जिलाध्यक्ष भोरिक यादव ने कहा कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के साथ सुंयोजित तरीके से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
वन विभाग में तैनात दैनिक कर्मचारियों का ना तो वरिष्ठता सूची बनाई जा रही है, ना ही उनका विनियमितीकरण किया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारी ने इसके लिए कई बार तत्कालीन डीएफओ और वर्तमान डीएफओ दिलीप श्रीवास्तव से भी वार्ता किया है। अधिकारियों के द्वारा केवल आश्वासन दिया जा रहा है। इस अवसर पर मंजूदेवी, गोल्डी, रामखेलावन, चंद्रशेखर, राम सुभाष, जयप्रकाश, रामलाल, रामसेवक, महेंद्र यादव, हसन, पारसनाथ, राम अधार, विनोद कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement