Uncategorized

महानगर की मनमानी कानून व्यवस्था एवं फर्जी मुकदमें के प्रति किया विरोध प्रदर्शन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश में मनमानी कानून व्यवस्था व कांग्रेसी नेताओं के विरुद्ध फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में आज कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह पार्क, कचहरी पर धरना – प्रदर्शन किया गया और बाद में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे तो गेट बंद कर दिया गया, कार्यकर्ता गेट खुलवाने की जद्दोजहद करते रहे और गेट पर धरना देकर बैठ गए और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में एससीएम महोदय ने आकर महामहिम को संबोधित ज्ञापन ले लिया, जिसे प्रदेश प्रवक्ता डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी जी ने पढ़कर सुनाया ।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मनमानी कानून व्यवस्था चल रही है और सरकार अपने विरुद्ध बोलने वाले लोगों पर फर्जी मुकदमे ठोपकर कानून व्यवस्था का खिलवाड़ कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता इसके लिए कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि बनारस में शांतिपूर्ण पैदल मार्च “पोल खोल पदयात्रा” इसका ताजा उदाहरण है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मा. अजय राय सहित 10 लोगों के विरुद्ध फर्जी मुकदमे लिखे गए हैं । प्रदेश प्रवक्ता डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है और सरकार अपनी मनमानी करने पर तुली है, संवैधानिक रूप से सरकार का विरोध करने वाले पर भी कानूनी चाबुक जबरन मारी जा रही है, जो मौलिक अधिकारों का हनन है, इसका विरोध जारी रहेगा।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नवाबगंज प्रभारी एड. मुजम्मिल राजा खान ने कहा कि योगी सरकार सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है वह केवल धर्म की राजनीति कर रही है, जिससे समाज में नफरत फैल रही है, सरकार रोज कानून के नाम पर मनमाने उत्पीड़न कर रही है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम में सोशल आउटरीच कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र सहारा एड. ने कहा कि प्रदेश सरकार के अधिकारी खुलेआम लूट खसोट कर रहे हैं और हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है, लेकिन योगी सरकार कान में तेल डालकर बैठ गई है और संवैधानिक रूप से सरकार के विरुद्ध बोलने वाले हर व्यक्ति की जुबान पर कानूनी ताला लगा रही है, जिसके लिए हम सबको मिलकर कड़ा संघर्ष करना होगा।इस अवसर पर श्रीमती पूनम दीप सिंह एड., नाजिया हुसैन, श्वेता सैमसन, निधि शर्मा, कु. नजमी जोया खान, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा, फैजर नवाब, डा.सरताज हुसैन, विनोद कुमार, सतीश चंद्रा, तीरथ मधुकर, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव एड, मोबिन अंसारी एड., चौधरी प्रेम सिंह एड. धीरज दीक्षित, मो. रिहान बशीरी, इमरान राजा एड., आबिद हुसैन अंसारी एड., आरबी सिंह प्रजापति, रौनक जोली, विनय लॉयल, योगेश जायसवाल, सैयद सफदर अली बुखारी, ज्ञानेश साहू, मोहम्मद अनीस, शकील अहमद, प्रवीण उपाध्याय मीडिया प्रभारी आदि सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel