हिंदू धर्म साबित करो एक करोड़ ले जाओ…कहकर बुरे फंसे भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मुकदमा दर्ज

हिंदू धर्म साबित करो एक करोड़ ले जाओ…कहकर बुरे फंसे भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मुकदमा दर्ज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फेसबुक पर हिंदू धर्म साबित करो और एक करोड़ का इनाम पाओ समेत अन्य आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सुशील गौतम के खिलाफ थाना कैंट में दरोगा रोहित तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जिलाध्यक्ष की तलाश कर रही है।
दरोगा के मुताबिक पुलिस के सोशल मीडिया सेल को शिकायत मिली, जिसमें हिमांशु पटेल ने अपने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सुशील गौतम ने फेसबुक पर हिन्दू धर्म और ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हिमांशु ने सुशील गौतम की दो पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था, जिसमें एक में लिखा था कि हिंदू धर्म साबित करो और एक करोड़ इनाम पाओ और दूसरे में लिखा था कि ब्राह्मण कहता है कि पृथ्वी पर जब-जब धर्म की हानि होती है तब-तब ईश्वर धर्म को बचाने के लिए आता है। ब्राह्मण की रक्षा करने के लिए धरती पर जन्म लेते हैं। यह षडयंत्र है और इससे लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेरिकन कार्ड बनवाने का झांसा देकर व्हाट्सएप कॉल कर 5 लाख की ठगी, एफआईआर

Sun Feb 2 , 2025
अमेरिकन कार्ड बनवाने का झांसा देकर व्हाट्सएप कॉल कर 5 लाख की ठगी, एफआईआर दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बहेड़ी क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एक युवक को अमेरिकन कार्ड बनवाने का झांसा दिया, और उससे 5 लाख रुपये की ठगी कर ली। युवक ने बताया कि उसके खाते […]

You May Like

advertisement