कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएं–कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति

  • विभागों में कार्यरत महिलाओं के लिए आंतरिक शिकायत समिति गठन के दिए निर्देश
  • अवैध रेत एवं शराब पर लगातार कार्यवाही के दिए निर्देश
  • कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने ली कानून व्यवस्था की बैठक

मोहला 19 सितंबर 2025/कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कानून व्यवस्था पर महत्वपूर्ण बैठक ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जिले के कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों विभिन्न त्यौहार एवं नवरात्र आने वाले हैं। जिसके लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित और गरिमामय वातावरण उपलब्ध कराने पॉश एक्ट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न की रोकथाम, प्रतिबंध और निवारण सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को कार्यक्षेत्र में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आंतरिक शिकायत समिति गठन के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अवैध रेत उत्खनन एवं शराब पर लगातार कार्यवाही के निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने आवारा पशुओं के प्रबंधन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।
एसपी श्री यशपाल सिंह ने सुरक्षा की दृष्टि से खेतों में लगाए जाने वाले असुरक्षित तारों के संबंध में थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के साथ समन्वय कर कार्यवाही करने के साथ ही लोगों को मुनादी के माध्यम से जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवरात्र के मद्देनजर मंदिरों के आसपास लाइट की व्यवस्था एवं मंदिर परिसर में पेयजल एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था के निर्देश दिए।

  • बाल अपराध जागरूकता हेतु बनाए कार्ययोजना

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणों में प्राथमिकता से अपराध दर्ज करें। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि बालिका अपराध एवं रोकथाम के साथ साइबर अपराध की जागरूकता के लिए थानावार कार्ययोजना बनाए। उन्होंने कार्ययोजना अनुसार स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों एवं बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले स्कूली बच्चों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने स्कूलों के आसपास पान गुटका विक्रय पर प्रतिबंध लगाने कड़ी करवाई के निर्देश दिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025श्रमिकों के लिए लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, 292 श्रमिकों ने कराया स्वास्थ्य जांच

Fri Sep 19 , 2025
जगदलपुर, 19 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के आयोजन के तहत् श्रम विभाग द्वारा गुरूवार को बकावंड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत धोबीगुड़ा में श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल […]

You May Like

advertisement