श्रीराम मन्दिर निर्माण हेतु एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये का अंशदान प्रदान किया
रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल
स्थान:-बलिया उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर:-8355002336
बलिया अयोध्या में राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक श्रीराम के मन्दिर निर्माण हेतु मदन मोहन मालवीय पी.जी. कालेज, भाटपार रानी देवरिया के पूर्व प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बलिया के कुंवर सिंह चौराहा स्थित अपने आवास पर कुंवर सिंह बस्ती के सम्पर्क टोली को बुलाकर परिवार की सहमति से उल्लास के साथ एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये समर्पण राशि नगर अभियान प्रमुख रामकुमार तिवारी को सह नगर संघचालक परमेश्वरन व जिला प्रचारक सत्येंद्र जी की उपस्थिति में प्रदान किया। ज्ञात हो कि डॉ ओम प्रकाश त्रिपाठी टाउन डिग्री कॉलेज के के बॉटनी विभाग के प्रवक्ता व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघके नगर संघचालक, जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख आदि दायित्यों का निर्वहन कर चुके हैं। इस अवसर पर सह नगर संघचालक परमेश्वरन जी, जिला प्रचारक सत्येंद्र जी,नगर अभियान प्रमुख रामकुमार तिवारी,संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार मिश्र,बस्ती अभियान प्रमुख श्रीमती भारती सिंह,डॉ विनय सिंह,गोपाल सिंह, शांतिभूषण,मारुति नन्दन,दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे।