प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सैलून व पार्लर भी खोलने के लिए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सैलून और पार्लर खोलने की अनुमति दे सरकार व प्रशासन : जुनेजा

रुद्रपुर: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने आज जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरु को ज्ञापन प्रेषित किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री जुनेजा ने डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा कि वर्तमान समय में बाजार खोलने की अनुमति मिल चुकी है। लेकिन ऐसे कई लघु दुकानदार है जिन्हें अभी दुकानें खोलने की अनुमति नहीं मिली है। जिनमें मुख्यता सैलून शाॅप है। इसके अलावा पार्लर भी इसी परिधि में आते हैं। ऐसे मे समक्ष भी रोज़ी रोटी का संकट उत्पन्न हो रहा है। जब प्रशासन ने बाजार खोलने की अनुमति दी है तो सैलून और पार्लर खोलने की भी अनुमति दी जाए। श्री जुनेजा ने कहा कि रुद्रपुर का व्यापारी पिछले डेढ़ माह से करोना के चलते घरों में कैद था। जिससे व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड रहा था। व्यापारियों ने प्रशासन की गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन किया और प्रशासन को हर संभव सहयोग दिया लेकिन करोनावायरस के कम होने पर सरकार ने बाजार खोलने की अनुमति नहीं दी। जिससे व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा था। ऐसे में गत दिवस व्यापारी मुखर हो गया। जिस पर सरकार और प्रशासन को अपनी रणनीति बनानी पड़ी और आज बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई। श्री जुनेजा ने कहा कि यह सिर्फ उद्योग व्यापार मंडल ही नहीं बल्कि शहर के समस्त व्यापारियों की जीत है। वह भविष्य में भी व्यापक हितों को लेकर संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने बाज़ार खुलने पर सभी व्यापारियों को बधाई दी। और साथ ही अपील की कि सभी व्यापारी करोना को लेकर सजक रहे और अनावश्यक रूप से भीड़ भाड़ ना करें तथा गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। मास्क का प्रयोग अवश्य करें, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करे, उचित दूरी बनाए रखे श्री जुनेजा ने बाजार खोलने पर पुनः व्यापारियों का आभार वयक्त किया। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स: नवदीप संघा आप वर्करों सहित कार्पोरेशन बर्करों के साथ बैठे हड़ताल पर

Tue Jun 8 , 2021
👉 सफाई कर्मचारियों की उचित मांगों को ना मानना स्थानीय सरकार की नाकामी : जगदीश शर्मा। मोगा : कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा प्रभारी संपादक पंजाब] := नगर निगम में कार्यरत कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने हेतु चल रही हड़ताल में आप नेता नवदीप संघा अपने साथियों सहित उक्त हड़ताल […]

You May Like

advertisement