भक्ति में शक्ति की नहीं भाव की प्रधानता होती है : पं. राजेश गावशिंदे

भक्ति में शक्ति की नहीं भाव की प्रधानता होती है : पं. राजेश गावशिंदे।

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

नैमिषारण्य : भगवान अपने भक्तों से कभी कोई अपेक्षा नहीं रखते। इसलिए कहा गया है कि भगवान भाव के भूखे हैं ।अगर मनुष्य सच्चे मन से प्रभु का सुमिरन करता है तो वह पुकार भगवान तक अवश्य पहुंचती है ।
गजेंद्र मोक्ष के प्रसंग की सुंदर व्याख्या करते हुए श्रीमद्भागवत कथा के यशस्वी प्रवक्ता पंडित राजेश गांवशिंदे महेश्वर (म.प्र.) वालों ने भक्ति की सुंदर व्याख्या करते हुए कहा कि भक्ति सदैव निष्काम भाव से ही की जानी चाहिए।
भक्ति में कामना जीव के शिव से मिलन में बाधा उत्पन्न कर देती है।परमात्मा मनुष्य से केवल उसका मन चाहते हैं।कुछ देर के लिए ही सही, हमारा मन प्रभु चरण में विश्राम पाये तो निश्चित ही हमारा जीवन धन्य हो जाए।
उन्होंने कहा कि गज और ग्राह की कथा हमें यह दिव्य संदेश देती है, कि हम निज बल पर अभिमान न करें और प्रभु के अमित बल का सदैव स्मरण बनाए रखें। जब तक गजराज ने लड़ाई में अपने बल पर भरोसा किया, वह सफल न हो सका। कुटुम्बियों की मदद के बाद भी नदी की गहराई में डूबने लगा। परन्तु जैसे ही आत्म समर्पण कर प्रभु की आर्त भाव से प्रार्थना की, करुणाकर भगवान तत्काल गरुड़ पर सवार होकर आ गए। अत: कहा गया है के भक्ति में शक्ति की नहीं भाव की प्रधानता होती है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलारागिनी के बच्चों में भरा राष्ट्रभक्ति का जोश, शहीद हैं राष्ट्र की शान : देवीलाल

Wed Jul 26 , 2023
कलारागिनी के बच्चों में भरा राष्ट्रभक्ति का जोश, शहीद हैं राष्ट्र की शान : देवीलाल। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 26 जुलाई: कलारागिनी संस्था द्वारा सेक्टर 2 में कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी देवीलाल बारना ने बच्चों में राष्ट्रभक्ति का जोश भरा […]

You May Like

Breaking News

advertisement