विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के निर्देशन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) सी.बी. गंज में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गुप्ता द्वारा ओपीडी में आए मरीजों एवं उनके परिजनों को हेपेटाइटिस के कारण, लक्षण, बचाव, समय पर जांच, उपचार तथा हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षित इंजेक्शन, सुरक्षित रक्त, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
इसी क्रम में वुडरो स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह एवं रचनात्मकता के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से हेपेटाइटिस से बचाव का प्रभावी संदेश दिया। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जागरूकता पोस्टरों का प्रदर्शन किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों ने “हेपेटाइटिस मुक्त भारत” के निर्माण का संकल्प लिया।
डॉ. मधु गुप्ता ने इस सफल आयोजन हेतु वुडरो स्कूल की प्रधानाचार्या एवं समस्त शिक्षकगण का सहयोग एवं सहभागिता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के हिरदेश, मनमोहन, श्रवण, रजनी, सरस्वती, मनु, रामलली, मेरता, सुबिता, दुर्गेश, जयश्री एवं सूरज का सराहनीय सहयोग रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आमजन तथा श्रद्धालुओं को मिलावट रहित शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रमुख कांवड़ मार्गों एवं खोमचे, खेलों पर लगाया ग्राहक संतुष्ट फीडबैक स्टीकर खाद्य प्रतिष्ठानों किए चस्पा

Wed Jul 29 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी महोदय बरेली के आदेशानुसार एवं सहायक आयुक्त खाद्य 2 के निर्देशानुसार व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अक्षय गोयल के नेतृत्व में आमजन तथा श्रद्धालुओं को मिलावट रहित शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध करने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बरेली […]

You May Like

advertisement