जन स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की बैठक हुई

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

बैठक में मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति बताई।

कुरुक्षेत्र, 12 जून : कुरुक्षेत्र में हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन मुख्यालय चरखी दादरी कैंप कार्यालय करनाल जिला कमेटी की बैठक जिला प्रधान अशोक यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव राम रतन शर्मा ने किया। बैठक की जानकारी देते हुए राज्य चेयरमैन सत्यपाल वर्मा, राज्य उप कोषाध्यक्ष राम रतन शर्मा व जिला प्रधान अशोक यादव ने संयुक्त बयान में प्रमुख अभियंता आशीम खन्ना पर तानाशाही एवं सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार ने सेक्शन पोस्ट कर रखी है, खाली पदों पर सरकार प्रमोशन पर रोक लगा रखी है, एल.टी.सी. का भुगतान नहीं हुआ है तथा सेवा नियमों की खामियों को दूर नहीं किया जा रहा है इत्यादि मांगों को लेकर 18 जून को कुरुक्षेत्र से जन स्वास्थ्य परिमंडल कैथल के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर प्रमुख अभियंता पंचकूला आशीम खन्ना का पुतला दहन करेंगे। उपरोक्त कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो सभी परिमंडलों पर धरना प्रदर्शन व पुतला दहन के कार्यक्रम होंगे। इस के बाद 4 जुलाई को रोहतक में यूनियन की राज्य परिषद की बैठक होगी। साथ सरकार के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। कुरुक्षेत्र बैठक में लाडवा, पिहोवा, शाहाबाद, थानेसर व पीपली ब्लॉक इत्यादि के सभी कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया।
यूनियन के पदाधिकारी बैठक करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड भ्रातृ मंडल ने मांग पूरी होने पर किया आभार व्यक्त

Thu Jun 13 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 उत्तराखंड भ्रातृ मंडल ने बस का समय बदले जाने की मांग की थी। कुरुक्षेत्र, 12 जून : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से शुरू हुई कोटद्वार के लिए बस के समय को लेकर उत्तराखंड भ्रातृ मंडल ने जोरदार मांग की थी। उत्तराखंड भ्रातृ […]

You May Like

Breaking News

advertisement