नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में गांधी जयंती पर जनहित कार्यकर्म आयोजित

हरियाणा संपादक , वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 2 अक्टूबर , नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र के तत्वाधान में आजाद युवा एकता मंच, इस्माईलाबाद और युवा एवं खेल विकास मण्डल उदारसी के सयुंक्त सहयोग से गांव झिंवेरहेड़ी खण्ड इस्माइलाबाद में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष में क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत पलॉग रन कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। इस कार्यक्रम में लेखा सह कार्यक्रम पर्यवेक्षक श्रीमती कांता देवी ,युवा एवम खेल विकास मण्डल उदारसी की कोषाध्यक्षा विजेता सैनी व आज़ाद युवा एकता मंच इस्माइलाबाद के अध्यक्ष सुरेश सैनी द्वारा उपस्थित लोगों को क्लीन इंडिया कार्यक्रम की जानकारी दी गई तथा उन्हें बताया गया कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पूरे महीने क्लीन इंडिया अभियान चलेगा जिसके तहत जिले के विभिन्न गांव से एक बार प्रयोग में लाई जा सकने वाली प्लास्टिक को एकत्र किया जाएगा जिससे समाज को प्लास्टिक मुक्त बनाने में अहम योगदान मिलेगा। इसके बाद सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। पलॉग रन कार्यक्रम के तहत गांव की गलियों की सफाई की गई तथा प्लास्टिक को एकत्र किया गया ।कार्यक्रम के अंत में सभी को समय के महत्व का संदेश देते हुए जागरूक किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी युगों-युगों तक रहेंगे हमारे रोल मॉडलः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Sat Oct 2 , 2021
हरियाणा संपादक , वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित। कुरुक्षेत्र 2 अक्टूबर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर विश्वविद्यालय के श्रीमदभगवद गीता सदन के प्रांगण में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा […]

You May Like

advertisement