महानगर कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान के तहत गांवों में जनसंपर्क अभियान जारी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार रिमझिम बारिश की फुहार के बीच वार्ड नंबर 27 मथुरापुर के खना गोटिया में संगठन सृजन अभियान के तहत जनसंपर्क किया गया और लोगों से बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया।कार्यक्रम का विधिवत संचालन डॉ. हरीश गंगवार ने किया।
बैठक में बोलते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने कहा कि अब हमें बूथों को और अधिक मजबूत करने के लिए मोहल्ले मोहल्ले गली गली जाकर संगठन को गति देनी होगी तथा हमें लोगों की मूलभूत समस्याओं से रूबरू होना पड़ेगा। साथ ही कार्यकर्ता का भी कर्तव्य है कि वे संगठन सृजन के कार्य के लिए अपने को ईमानदारी व समर्पित भाव से प्रस्तुत करें, तभी चुनावी बैतरणी को पार किया जा सकता है।
इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष इंजीनियर रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा के अब हमें बूथों पर कार्य करने की आवश्यकता है; क्योंकि महानगर का संगठन तो पूर्व में ही पूरी तरीके से तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा हमें बूथों की मजबूती के साथ-साथ लोगों की समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा ताकि आगामी चुनाव में विजय श्री प्राप्त की जा सके । इस अवसर पर सर्वश्री कार्यक्रम संयोजक अमजद पठान, महामंत्री डॉ. सरताज हुसैन नूरी, महामंत्री सुरेश दिवाकर, वरिष्ठ नेता डॉ हरीश गंगवार, वार्ड अध्यक्ष नबी हसन, इलियास खां, शहाबुद्दीन, नवी बक्स, एम. के. घोष एवं नसीम बशीरी आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का संयुक्त अभियान, प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त

Sun Jul 19 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : नगर निगम एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा बड़ा बाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक (SUP) के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दीनदयाल पैकर्स, कटरा मानराय, बड़ा बाजार, बरेली पर निरीक्षण किया गया, जहाँ प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement