लोक निर्माण विभाग ने सड़कों का मरम्मत कार्य किया प्रारंभ

दिसंबर तक सभी मुख्य मार्ग होंगे सुगम

आमजनों को मिलेगी राहत

बलरामपुर, 07 नवम्बर 2025/ शासन के मुंषानुरूप लोक निर्माण विभाग अंतर्गत जिले के क्षतिग्रस्त सड़कों में सुगम आवागमन सुनिष्चित करने मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। वर्षा ऋतु के समाप्त होते ही जिले में सड़कों के संधारण एवं मरम्मत कार्यों में तेजी आ गई है। लोक निर्माण विभाग संभाग रामानुजगंज द्वारा जिले की सड़कों को सुगम बनाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है। विभाग के अंतर्गत कुल 945.74 किलोमीटर सड़कों में से 256.95 किलोमीटर सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत एवं बी.टी. पैच रिपेयर के माध्यम से सुधारने का लक्ष्य तय किया गया है।
वर्षा ऋतु के दौरान लगातार बारिश के कारण जिले की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। विशेष रूप से राज्य मार्ग एवं मुख्य जिला मार्गों पर गड्ढों की स्थिति ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सबसे पहले राज्य मार्गों और अधिक ट्रैफिक वाले मार्गों को बी.टी. पैच रिपेयर के लिए चयनित किया है।
कार्यपालन अभियंता ने जानकारी दी है कि सड़कों के संधारण कार्य के लिए राज्यमार्ग, मुख्य जिला मार्ग और ग्रामीण सड़कों के कुल 13 कार्यों के लिए 6 एजेंसी निर्धारित की गई है। इन सड़कों में यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्गों को सूची में प्राथमिकता दी गई है। इन एजेंसियों को कार्य की तकनीकी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय-सीमा के भीतर सड़कों का मरम्मत करना है। इसके साथ ही विभागीय इंजीनियर नियमित रूप से स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

18 किलोमीटर सड़कें पहले ही सुधरींलोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी कि अब तक 18.00 किलोमीटर सड़कों में बी.टी. पैच रिपेयर का कार्य 06 नवम्बर 2025 तक पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें बलरामपुर-रामानुजगंज के प्रतापपुर, सेमरसोत मार्ग में 14 किलोमीटर बीटी पैच रिपेयर का कार्य और अंबिकापुर, धनवार, वाराणसी मार्ग (राज्य मार्ग) का कार्य शामिल है। इन सड़कों में  क्षेत्र की प्रमुख सड़कों का चयन किया गया है, जहाँ यातायात का दबाव सबसे अधिक रहता है। शेष मार्गों में भी कार्य तेजी से जारी है साथ ही शेष अन्य मार्गों को बीटी पैच रिपेयर कर 31 दिसंबर 2025 तक सभी प्राथमिक मार्गों को पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रमिक की मृत्यु पर परिवार को मिला आर्थिक संबल

Fri Nov 7 , 2025
पति के बिछुड़ने के बाद टूटा सहारा, सरकार ने थामा कौशल्या का हाथ मिला मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक सहायता योजना का साथ बलरामपुर, 07 नवम्बर 2025/ राज्य सरकार श्रमिक वर्ग के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक है मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement