स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परीक्षा उपरांत व्याख्याता के समस्त पद हेतु अंतिम प्रावीण्य सूची का प्रकाशन

जांजगीर चपा, 29 अगस्त, 2021 / जिले में स्वीकृत कुल 08 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों एवं पूर्व से संचालित 02 विद्यालयों की रिक्तियों पर विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों पर संविदा भर्ती हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये थे।  साक्षात्कार कौशल परीक्षा हेतु गठित समिति द्वारा  विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन उपरांत पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार / कौशल परीक्षण किया गया।
समिति द्वारा साक्षात्कार कौशल परीक्षण उपरांत प्रदान किये गये अंक एवं न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के भारांश को जोड़कर व्याख्याता के समस्त पदों पर चयन हेतु प्रावीण्य सूची का प्रकाशन किया गया है। जिसे जिले के वेब साईट https://janjgir-champa.gov.in/ तथा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर / सक्ती के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों का पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किया जायेगा।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:शारदा सहाय खंड़ 32 नहर का बाध टूटा इलाका हुआ जल मग्न

Mon Aug 30 , 2021
शारदा खंड सहायक नहर का अज्ञात कारणों से बंधा कटने से आसपास का क्षेत्र हुआ जलमग्न आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भीमबर पुलिया के समीप आज बीती रात अज्ञात कारणों से शारदा सहायक खंड नहर 32 का बंधा कट गया जिससे आसपास क्षेत्र जलमग्न हो गया। रास्ता पानी […]

You May Like

advertisement