जग ज्योति दरबार में गुप्त नवरात्रों के पहले दिन अनुष्ठान के साथ शुरू हुई पूजा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जग ज्योति दरबार में गुप्त नवरात्रों का महंत राजेंद्र पुरी ने महत्व बताया।

कुरुक्षेत्र, 6 जुलाई : जग ज्योति दरबार में गुप्त नवरात्रों के पहले दिन महंत राजेंद्र पुरी ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ शनिवार को मां भगवती का आहवान किया एवं हवन में आहुतियां दी। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया 15 जुलाई तक निरंतर गुप्त नवरात्र पूजन होगा। उन्होंने बताया कि इसी के साथ दरबार में सर्वकल्याण की भावना से गुप्त नवरात्र अनुष्ठान व पूजन प्रारम्भ किया गया है। महंत राजेंद्र पुरी ने इन नवरात्रों का महत्व बताया कि नवरात्र देवी मां भगवती की आराधना का पर्व है। आज से आषाढ़ महीने के गुप्त नवरात्र शुरू हुए हैं। गुप्त नवरात्र के दौरान तंत्र साधना करने से माता रानी प्रसन्न होती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होगी। नौ दिन नवाहन परायण, देवी अथर्वशीर्ष, दुर्गा सप्तशती, श्री सूक्त कनकधारा स्तोत्र, देवी भागवत, देवी पुराण, रामायण का वाचन और परायण पाठ होता है। पहले दिन मां शैलपुत्री का आह्वान किया गया। महंत राजेंद्र पुरी ने गुप्त नवरात्र पूजन से पहले गौ माता का पूजन भी किया तथा सनातन में गौ माता के पूजन व सेवा का महत्व बताया। इस मौके पर राम मेहर राजौंद, राम कुमार पाई, मोहित, सुशील, वीरभान राजौंद, मक्खन सिंह श्रीनगर, दर्शन व मनप्रीत छापर इत्यादि सहित कई श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
महंत राजेंद्र पुरी पूजन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया द्वारा मोबाइल साइंस लैब कार्यक्रम

Sun Jul 7 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 6 जुलाई : सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया द्वारा आयोजित मोबाइल साइंस लैब कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति उत्साह का संचार किया जाता है। विद्यालयों में विज्ञान का प्रचार-प्रसार करते हुए बच्चों की रूचि को बढ़ाया जा […]

You May Like

Breaking News

advertisement