गुप्त नवरात्र में माँ दुर्गा की आराधना से संतान प्राप्ति से लेकर कर्ज से मु्क्ति तक संभव : ज्योतिषाचार्य पं. अंकित दुबे।

गुप्त नवरात्र में माँ दुर्गा की आराधना से संतान प्राप्ति से लेकर कर्ज से मु्क्ति तक संभव : ज्योतिषाचार्य पं. अंकित दुबे।

सेंट्रल डेस्क – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

मध्यप्रदेश उज्जैन :- अवंतिकापुरी उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पण्डित अंकित दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि साल में चार नवरात्रि आते हैं, जिनमें से दो गुप्त नवरात्रि आते हैं। आमतौर पर लोग शारदीय और चैत्र नवरात्रि के बारे में ही जानते हैं। इसके अलावा दो और नवरात्रि भी आते हैं। जिनमें विशेष कामनाओं की सिद्धि की जाती है। गुप्त नवरात्रि में सात्विक और तांत्रिक पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रि में पूजा और मनोकामना को गुप्त रखा जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से मां दुर्गा जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और फल दोगुना मिलता है ज्योतिषाचार्य पं. अंकित दुबे ने बताया कि गुप्त नवरात्रि के दौरान विवाह, नौकरी, स्वस्थ, व्यापार आदि से संबंधित कई उपाय भी किये जाते हैं। इस वर्ष माघ गुप्त नवरात्रि 12 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। जानिए इन उपायों के बारे में संतान प्राप्ति के लिए गुप्त नवरात्रि के दौरान संतान प्राप्ति के लिए 9 दिन मां दुर्गा जी के लिए पान का पत्ता अर्पित करना चाहिए, पान का पत्ता कटा-फटा नहीं होना चाहिए। पूजा के दौरान यह मंत्र का जाप करें
ॐ नन्दगोपगृह जाता यशोदागर्भ सम्भवा।
ततस्तौ नाशयिष्यामि विन्ध्याचलनिवासिनी।।
यह मंत्र का जाप करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती है।
नौकरी की समस्या के लिए नौकरी या जॉब में किसी तरह की समस्या आ रही है तो गुप्त नवरात्रि के दौरान 9 दिन तक मां दुर्गा जी को बताशे पर रखकर लौंग अर्पित करनी चाहिए। इस दौरान
ॐ सर्वबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वित:।
मनुष्यो मत्प्रसादेने भविष्यति ना संशय:।।
मंत्र का जाप करना चाहिए। 
खराब सेहत के लिए खराब सेहत से छुटकारा पाने के लिए 9 दिन तक देवी मां को लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए। इस दौरान ॐ क्रीं कालिकायै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति स्वस्थ होता है।
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए कर्ज या किसी वाद-विवाद से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इसके लिए 9 दिन तक देवी मां के सामने गुग्गल की सुगंध वाला धूप जलाएं। ऐसा करने से समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इस दौरान ॐ दुं दुर्गाय नम: का जाप करना चाहिए।
कन्या विवाह के लिए अगर विवाह में कोई बाधा आ रही है तो पूरे 9 दिन पीले फूलों की माला अर्पित करनी चाहिए। इस दौरान
ॐ कात्यायनी महामाये, महायोगिनयधीश्वरी।
नन्दगोपसुतं देवी, पति में कुरु ते नम:।।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करनाल फूसगढ़ सड़क पर विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया,<br>युवा नशे से दूर रहे और कुसंग से बचे : डॉ. अशोक वर्मा।

Thu Feb 11 , 2021
करनाल फूसगढ़ सड़क पर विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया,युवा नशे से दूर रहे और कुसंग से बचे : डॉ. अशोक वर्मा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 करनाल :- आज फूसगढ़ सड़क सेक्टर 6 में नशे के प्रति जागरूकता अभियान में जुटी […]

You May Like

Breaking News

advertisement