
(पंजाब) फिरोजपुर 07 जून 2026 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
पंजाब प्रांत स्तर पर बजरंग दल के बच्चों का प्रशिक्षण वर्ग, श्री रामबाग फिरोजपुर छावनी में 02 जून से 09 जून 2626 तक चल रहा है, कि कैसे अपने शरीर को फिट रखना है, अपने माता-पिता का आदर करना है, सनातन धर्म की कैसे रक्षा करनी है। जैसे मुद्दों का प्रशिक्षण दिया गया।
माननीय विनय शर्मा मुख्य वक्ता आरएसएस पंजाब, मुख्य अतिथि सुबोध कक्कड़ एमडी मेडिसिटी अस्पताल, बालकृष्ण मित्तल प्रधान सनातन धर्म सभा, माननीय रामेश्वर सिंह ट्रस्टी विश्व हिंदू परिषद पंजाब, मोहित गर्ग बजरंग दल संयोजक पंजाब पर पधारे।
श्री हरीश गोयल जी (विभाग अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद) राहुल धवन संयोजक बजरंग दल एवं नरेश गोयल जी (जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद )ने बताया कि पंजाब प्रान्त से आए हुए बच्चों की देखरेख भोजन एवं जलपान की व्यवस्था सुचारू ढंग से चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर सनातन धर्म को बचाना है तो ऐसे वर्ग में बच्चों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।


