दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : भीषण गर्मी ने देश के आम नागरिक झुलसा दिया है। इस गर्मी से निजात पाने का केवल और केवल एक ही तरीका है वृक्ष लगाओ और उसका संरक्षण करो। यह कहना है प्रदेश सरकार के पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना का। वे आज स्टेडियम रोड स्थित एक सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। पंजाबी सेवा संगठन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पंजाबी सिख सिंधी और खत्री समाज के 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं और उनके टीचर्स को भी सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर अरुण कुमार ने कहा कि जहां हरियाली होती है वही खुशी भी आएगी। उन्होंने पंजाबी सेवा संगठन के आयोजकों को इस बात के लिए बधाई दी कि आयोजकों ने सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं और उनके टीचर्स को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र के साथ ही साथ पौधे भी प्रदान किए गए। सम्मान समारोह में टीचर ऑफ द ईयर का अवार्ड 25 टीचर्स को प्रदान किया गया। यह पहला अवसर है जब पंजाबी सेवा संगठन के बैनर तले पंजाबी सिंधी खत्री और सिख समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ ही उनकी टीचर्स को भी सम्मानित किया गया है। संगठन के अध्यक्ष क्या संजीव वाधवा संस्थापक संजीव साहनी डॉक्टर के एम अरोरा रवि छाबड़ा अनिल कुमार अतुल कपूर ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप मालिक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह में अभिषेक अरोड़ा मोहित अरोड़ा राकेश सेठी दर्शन लाल भाटिया वीरेंद्र अटल अशोक अरोड़ासहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।