पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री रोटरी क्लब ऑफ कलकत्ता महानगर के मानद सदस्य मनोनीत

पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री रोटरी क्लब ऑफ कलकत्ता महानगर के मानद सदस्य मनोनीत।

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

वृन्दावन : अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास भागवत भूषण, मानस राजहंस बालव्यास डॉ. मनोज मोहन शास्त्री महाराज “पुराणाचार्य” को रोटरी क्लब ऑफ कलकत्ता महानगर ने सर्वसम्मति से क्लब का मानद सदस्य मनोनीत किया।
रोटेरियन शेखर मेहता (रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट-21-22) ने डॉ. मनोज मोहन शास्त्री को रोटरी पिन एवं उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया।साथ ही रोटरी क्लब ऑफ कलकत्ता महानगर की प्रेसिडेंट श्रीमती ज्योति महीपाल ने प्रशस्ति-पत्र और विश्व-प्रसिद्ध स्वास्थ प्रशिक्षक रितेश बावरी ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
इस अवसर पर क्लब उपमहामंत्री संदीप बगरेचा, राजकिशोर- सीमा सोमानी, विनोद महीपाल, उत्तम-शालिनी बगड़िया, संजय दूगड़, कविता भालोटिया, प्रदीप अग्रवाल, उषा अग्रवाल, श्याम-रेणु मोदी, विक्रम दूगड़ आदि माननीय पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
डॉ. मनोज मोहन शास्त्री को रोटरी क्लब ऑफ कलकत्ता महानगर के मानद सदस्य मनोनीत होने पर ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, श्रीहनुमत आराधना मंडल के अध्यक्ष अशोक व्यास एवं ब्रज जन सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. राधाकांत शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घरों में रोग ग्रस्त बुजुर्ग की देखभाल की अपेक्षा परिवार के सदस्य अपना ज्ञान एवं राग अलापते हैं : बृज शर्मा

Sat Jul 29 , 2023
घरों में रोग ग्रस्त बुजुर्ग की देखभाल की अपेक्षा परिवार के सदस्य अपना ज्ञान एवं राग अलापते हैं : बृज शर्मा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय कलाकार बृज शर्मा करीब चार दशकों से कर रहे हैं पारिवारिक रिश्तों एवं संवेदनाओं पर कटाक्ष। कुरुक्षेत्र, […]

You May Like

Breaking News

advertisement