टोकन जांच व भौतिक सत्यापन के बाद ही होगी खरीदी

धान खरीदी के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक

मोहला 12 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री जी.आर. मरकाम द्वारा धान उपार्जन केंद्रों के प्रभारी पटवारियों एवं नोडल अधिकारियों की धान खरीदी प्रक्रिया को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
अपर कलेक्टर श्री मरकाम ने पटवारी एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी से संबंधित जारी किए गए सभी टोकनों की गहन जांच अनिवार्य रूप से की जाए। टोकन की पूर्ण जांच एवं सत्यापन के उपरांत ही समिति प्रभारियों को धान खरीदी की अनुमति प्रदान की जाए।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि शासन द्वारा निर्धारित नीति के अनुसार नवीन टोकन केवल किसानों के भौतिक सत्यापन के पश्चात ही जारी किए जाएं, जिससे अवैध धान की खपाई पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। समीक्षा बैठक के दौरान धान के अवैध परिवहन को रोकने तथा कोचियों/बिचौलियों द्वारा समितियों में बेचे जा रहे धान पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। अपर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन किसानों के रकबे में कोचियों या बिचौलियों का धान बिकते हुए पाया जाएगा, उनके विरुद्ध भी संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध धान के विरुद्ध प्रशासन सख्त, लगातार कार्रवाई जारी

Mon Jan 12 , 2026
जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा सतत निगरानी मोहला 12 जनवरी 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। इस दौरान अवैध धान की खपाई की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार प्रशासन […]

You May Like

Breaking News

advertisement