Breaking Newsकोरियाछत्तीसगढ़

जिले के 8 हजार से अधिक अन्नदाताओं से 4.43 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

पसीने का सम्मान – धान का उचित दाम, किसानों के खातों में पहुंची करीब 105 करोड़ रुपये

कोरिया 26 दिसम्बर 2025/ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित एवं चौकस व्यवस्था के साथ जारी है। 26 दिसंबर 2025 तक जिले के 8 हजार 538 किसानों से कुल 4 लाख 43 हजार 89 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।

जिले के 21 उपार्जन केंद्रों में प्रशासन द्वारा पूरी चौकचौबंद व्यवस्था के साथ धान खरीदी की जा रही है। किसानों की सुविधा, सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन किसानों के रखवार की भूमिका निभाते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है। धान खरीदी के एवज में अन्नदाताओं को 104 करोड़ 96 लाख 79 हजार रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है, जिससे जिले के किसानों में संतोष और उत्साह का माहौल है। वहीं, कृषकों को वितरित ऋण के विरुद्ध 20 करोड़ 12 लाख 79 हजार रुपये से अधिक की वसूली भी की गई है।

धान खरीदी के संबंध में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी द्वारा विभागीय व नोडल अधिकारियों से लगातार समीक्षा कर रही हैं और दिशा निर्देश दे रही है। किसानों की किसी भी प्रकार की शिकायत, समस्या मिलने पर त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जा रहे हैं। किसानों द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धान खरीदी नीति की सराहना की जा रही है। शासन द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा में तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

15 नवम्बर से जिले के सभी 21 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हुआ है। इस दौरान किसानों को समय पर बारदाना उपलब्ध कराने, नोडल अधिकारियों द्वारा लगातार रकबा का भौतिक सत्यापन जैसे कार्य भी द्रुतगति से किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel