ग्राम बहादुरपुर के 96 घरों में नल से पहुंच रहा शुद्ध पेयजल

पानी की सुविधा से बेटियों की पढ़ाई हुई सुगम – कु. उर्वशी

महासमुंद 04 मई 2026/ ग्रीष्म ऋतु में गांवों में जहां जल की समस्या गंभीर हो जाती है, वहीं जिले के पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोढरकसा का ग्राम बहादुरपुर में भीषण गर्मी के दौरान हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से गांव के सभी 96 घरों में पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति हो रही है।
योजना के तहत लगभग 56.40 लाख रुपये की लागत से 40 किलोलीटर क्षमता का उच्च स्तरीय जलाशय (ओवरहेड टैंक) निर्मित किया गया है। साथ ही लगभग 2055 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर प्रत्येक घर तक जल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। गांव के सरपंच एवं के सक्रिय नेतृत्व एवं सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। योजना के सुचारू संचालन एवं रखरखाव के लिए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया है। योजना के स्थायी संचालन को सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक परिवार से 50 रुपये प्रतिमाह जल कर लिया जा रहा है, जिससे रखरखाव एवं संचालन व्यवस्था मजबूत बनी हुई है।
योजना से लाभान्वित कु. उर्वशी ने बताया कि पहले हमें पानी लाने के लिए दूर जाना पड़ता था, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती थी। घर पर ही पानी की सुविधा से हम बेटियों की पढ़ाई सुगम हुई है। अब गांव की सभी बेटियां नियमित रूप से स्कूल जाती हैं और अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हौसला बुलंद रहना चाहिए:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Mon May 4 , 2026
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दसवीं और बारहवीं के टॉपर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित बलरामपुर, 04 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उन्हें आगे भी इसी […]

You May Like

advertisement