बिहार:हत्या के 5 अभियुक्त को पूर्णिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के 5 अभियुक्त को पूर्णिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्णिया सवांदाता अनिल सिंह

पूर्णियाँ: पुलिस अधीक्षक श्री दया शंकर (भा0पु0से0) के निर्देशानुसार पूर्णिया पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थानाक्षेत्रों से हत्याकांड के 05 अभियुक्तों को गिरफ्त किया गया है।रुपौली थाना कांड संख्या-113/19 में हत्या और आर्म्स एक्ट के अभियुक्त गणेश पासवान को गिरफ्तार किया गया हैं। वही टीकापट्टी थाना कांड संख्या 64/21 में आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त बमबम कुमार उर्फ बमरी उम्र 22 वर्ष पिता कारू मंडल साकिन – सपहा वार्ड नंबर 08 थाना- टीकापट्टी जिला-पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया है अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं
इसके अलावे के.नगर थाना कांड संख्या -481/ 19 का अभियुक्त संतोष यादव को गिरफ्तार किया गया है। यह भी हत्याकांड का अभियुक्त है।जलालगढ़ पुलिस ने भी थाना कांड संख्या- 33/21 धारा – 302/34 भा द वि के प्राथमिकी अभियुक्त मरान कुरी पति चेतन हेम्बरम साकिन पिपरपांती संथाली टोला को गिरफ्तार किया गया।
अनगढ़ पुलिस ने थाना कांड संख्या-22/21के हत्या का प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद आलम पे0- यूनुस साकिन पीरगाछी थाना-अनगढ़ जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया है|इस विशेष अभियान के दौरान 03 अजमानतीय वारंटी को के.हाट थाना द्वारा एवं एक स्थाई वारंटी को सरसी थानां द्वारा गिरफ्तार किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:अतरौलिया के ग्राम प्रधानों को भी दिया गया प्रशिक्षण, प्रशिक्षण को लेकर प्रधानों में रहा उत्साह

Sun Sep 19 , 2021
अतरौलिया के ग्राम प्रधानों को भी दिया गया प्रशिक्षण, प्रशिक्षण को लेकर प्रधानों में रहा उत्साहविवेक जायसवाल की रिपोर्टबुढ़नपुर आजमगढ़ बता दे कि अतरौलिया ब्लॉक में भी अनावासीय परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडिओ राम बेलास ने किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत अरविंद यादव […]

You May Like

advertisement