पूर्वांचल समाज ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को छठ पूजा के लिए दिया निमंत्रण

हरियाणा संपादक – वैद्य। पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सभी मंत्रियों को छठ पूजा में भाग लेने के लिए किया अनुरोध।

कुरुक्षेत्र, 26 अक्तूबर : पूर्वांचल समाज का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुजीत कैमरी के नेतृत्व में राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिला और उनको छठ पूजा में बतौर मुख्यातिथि भाग लेने को लेकर निमंत्रण दिया। कुरुक्षेत्र में प्रदेश मीडिया प्रमुख सुनील राय ने बताया कि छठ पूजा पूर्वांचल समाज एक मुख्य पर्व है। देशभर में पूर्वांचल समाज द्वारा यह पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार पूर्वांचल समाज ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को छठ पूजा में आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। जिसके चलते समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिला और उनको छठ पूजा में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया। कुरुक्षेत्र सहित गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत व हिसार में किसी भी स्थान पर छठ पूजा कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया गया है। राय ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छठ पूजा के लिए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि वो इससे पहले करनाल व पानीपत फरीदाबाद में छठ पूजा में भाग ले चुके हैं। इस अवसर पर सुजीत कैमरी के साथ प्रदेश सह संयोजक नंद कुमार कश्यप, जिला संयोजक फरीदाबाद राकेश सिंह, सह संयोजक फरीदाबाद अतुल श्रीवास्तव, पूर्वांचल नेता हेमचंद कौशिक व हिसार के जिला संयोजक केपी गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे।
मुख्य मंत्री से मिलते एवं निमंत्रण देते हुए पूर्वांचल प्रकोष्ठ के लोग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में अब तक सामने आ चुके है डेंगू के 103 केस : डा. अनुपमा

Wed Oct 27 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिकदूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र 26 अक्टूबर :- जिला उप सिविल सर्जन डा. अनुपमा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में 26 अक्टूबर 2021 तक डेंगू के 103 केस सामने आ चुके है। इस जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से […]

You May Like

advertisement