अतरौलिया आज़मगढ़:युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर पुष्कर मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर पुष्कर मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट अतरौलिया आजमगढ़ स्थानीय नगर पंचायत निवासी पुष्कर मिश्रा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति  सदस्य बनाए जाने के उपरांत जनपद में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुनील तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने जनपद की सीमा लोहरा टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने पुष्कर मिश्रा को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह रहा। लोहरा टोल प्लाजा से यह काफिला जो लगभग 1 किलोमीटर लंबा था। सर्वप्रथम नगर पंचायत स्थित सम्मो माता का दर्शन करने के उपरांत पूरे नगर पंचायत में भ्रमण करते हुए अतरौलिया निरीक्षण भवन पहुंचा। जहां पर एक जनसभा का आयोजन हुआ। पुष्कर मिश्रा ने बताया पार्टी ने हमें जो जिम्मेदारी दी है पूरी इमानदारी से इसका निर्वहन करते हुए जन जन तक जाएंगे तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे ।सभी युवा साथियों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे ,आने वाले 2022 चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाएंगे। युवाओं के लिए सरकार अनेक योजनाओ पर कार्य कर रही है। आदरणीय योगी जी के योजनाओं को जन जन तक पहुंचाते हुए लोगों से अपील करेंगे कि एक अच्छे राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा को जीत दिलाएं। बता दें कि पुष्कर मिश्रा नगर पंचायत निवासी भाजपा क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा के जेष्ठ पुत्र है। इस मौके पर आशुतोष चौबे, राजेश सिंह, संतोष यादव प्रमुख प्रतिनिधि ,चंदजीत तिवारी, जितेंद्र दुबे ,आनंद तिवारी ,धीरज मिश्रा ,रिंकू मोदनवाल ,राकेश सिंह ,नीरज सिंह, सुनील तिवारी, दीपक सिंह ,रंजन तिवारी, जय कृष्ण पांडे ,हरिभान पांडे ,रजनीकांत पांडे, दिनेश मद्धेशिया, रामरतन मोदनवाल, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट, खबरों के लिए संपर्क करें 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़:विकास खण्ड अतरौलिया के हैं,संगीत साधक गायक मासूमअली

Wed Sep 22 , 2021
“विकास खण्ड अतरौलिया के हैंसंगीत साधक गायक मासूमअली विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौली आजमगढ़ बता दें कि अतरौलिया क्षेत्र के ग्राम खीरीडिहा के निवासी गायक मासूम अली का कहना है कि जीवन एक मनोरंजन है इसमें हर इंसान अपने अपने हिस्से का किरदार निभा रहा है। संगीत एक विद्या है जो […]

You May Like

advertisement