उत्तराखंड:जोश में बयान देकर बुरे फंसे पुष्कर सिंह धामी


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का वह बयान बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह सेल्फ गोल करते हुए देखे जा रहे हैं पुष्कर सिंह धामी इस बयान को देने से पहले भूल गए कि उनसे पहले के मुख्यमंत्रियों में अधिकांश भाजपा के हैं
अंतरिम सरकार के नित्यानंद स्वामी के बाद बने भगत सिंह कोश्यारी के साथ पुष्कर सिंह धामी खुद ही जनसंपर्क अधिकारी रह चुके हैं।
उसके बाद भाजपा की ओर से भुवन चंद खंडूरी रमेश पोखरियाल निशंक त्रिवेंद्र सिंह रावत तीरथ सिंह रावत और पहले कांग्रेस में रहे विजय बहुगुणा भी अब भाजपा में है पुष्कर सिंह धामी अपने से पूर्ववर्ती मुख्यमंत्रियों को घोषणा वीर बता रहे हैं अब यदि बात सिर्फ दूसरे दलों की होती तो भी चल जाता लेकिन जोश में खुश होते हुए धामी ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मुख्यमंत्रियों पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं यह कहा पुष्कर सिंह धामी ने
” 2017 और उससे पहले की सरकारें सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती थी. ये सरकारें लोगों को दिन में तारे दिखाने की बातें कहा करती थी. उत्तराखंड को दिल्ली, मुंबई और वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क लंदन जैसे शहर बनाने की बात कहीं जाती थीं ”

कल तीलू रौतेली सम्मान समारोह में दिए गए इस बयान की सोशल मीडिया में जमकर व्याख्या हो रही है अभी तक भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री बनाए गए किसी की भी प्रतिक्रिया नहीं आई है , चूंकि अब कांग्रेस के हरीश रावत ही सामने है तो उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:दुखद: जंगल मे शिकार करने गए युवक की गोली लगने से मौत

Mon Aug 9 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक बागेश्वर: बागेश्वर जिले में बीती देर रात कांडा में भद्रकाली के जंगल में शिकार करने गए एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक बंदूक कंधे में टांग कर जंगल में चढ़ाई चढ़ रहा था और अचानक ट्रिगर दब […]

You May Like

Breaking News

advertisement