पीडब्ल्यूडी चपरासी गिरफ्तार, फर्जी रेप केस के नाम पर चलाता था चार महिलाओं का वसूली गैंग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बरेली में PWD विभाग का चपरासी निरंजन एक फर्जी वसूली गिरोह का मास्टरमाइंड निकला। उसने चार महिलाओं के साथ मिलकर कई लोगों को झूठे रेप केस में फंसाया और उनसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की अवैध वसूली की। मामले के खुलासे के बाद आरोपी चपरासी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
एसपी सिटी मानुष पारीक के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। पीड़ित सुधांशु अग्रवाल उर्फ गोलू, निवासी फतेहगंज पूर्वी, मोहल्ला नवासी ने शिकायत दर्ज कराई कि 8 जनवरी 2025 की झूठी घटना गढ़कर चंद्रकली नाम की महिला ने कोर्ट के जरिए 18 फरवरी को थाना किला में उनके खिलाफ बलात्कार की FIR दर्ज कराई। जांच में पता चला कि घटना के समय सुधांशु किसी और स्थान पर मौजूद थे। पुलिस ने केस को फर्जी मानते हुए FIR को एक्सपंज (Expunge) कर दिया।
इसी तरह, नन्ही देवी (निवासी: रामपुर नवदिया, शाहजहांपुर) ने एक अन्य व्यक्ति टीकाराम मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि वह रात बिताने चंद्रकली के घर जा रही थी। इससे साफ होता है कि ये महिलाएं एक ही गिरोह की सक्रिय सदस्य हैं। इसी तरह हीराकली नाम की महिला ने अख्तर हुसैन रिजवी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
पीड़ित सुधांशु का आरोप है कि इस पूरे गिरोह का संचालन PWD का चपरासी निरंजन कर रहा है। गैंग की महिला सदस्य हीराकली, नन्ही देवी, चंद्रकली और वैशाली झूठे रेप केस का सहारा लेकर टारगेट बनाए गए लोगों से ब्लैकमेलिंग करती थीं। पैसे नहीं देने पर कोर्ट के माध्यम से केस दर्ज करवा दिए जाते थे।
निरंजन की गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त किया, तो उसमें महिलाओं के साथ बातचीत के कई ऑडियो क्लिप्स मिले, जिनमें वह पुरुषों को फंसाने और उनसे पैसे वसूलने की योजना बना रहा था। पुलिस इन ऑडियो को जांच का हिस्सा बना रही है।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया ।
PWD का कर्मचारी निरंजन एक संगठित वसूली गैंग चला रहा था। वे लोग पहले किसी व्यक्ति को पहचानते थे, फिर उसे महिलाओं के जरिए झूठे रेप केस में फंसा देते थे। पैसे न देने पर कोर्ट के माध्यम से FIR दर्ज करा दी जाती थी। इस पूरे गिरोह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाधान दिवस पर डीआईजी अजय साहनी ने थाना इज्जतनगर का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Sun May 11 , 2025
समाधान दिवस पर डीआईजी अजय साहनी ने थाना इज्जतनगर का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डीआईजी अजय साहनी ने शनिवार को थाना इज्जतनगर में समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई करते हुए अपनी सक्रिय और अनुशासित कार्यशैली का परिचय दिया।थाना इज्जतनगर में […]

You May Like

advertisement