खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की हुई जांच

कोण्डागांव, 20 मार्च 2026/ जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्राप्त शिकायत के आधार पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश तथा अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार नन्द द्वारा जिले में निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत लक्ष्मी प्रोविजन स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय हेतु रखे गए मामा नूडल्स एवं चावल प्रथम दृष्टिया निम्न गुणवत्ता के प्रतीत हुए। तत्पश्चात संबंधित खाद्य पदार्थों के नमूने विधिवित संकलित कर सीलबंद किए गए एवं जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित किए गए हैं।
प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही संबंधित दुकानदार को आवश्यक निर्देश देते हुए नोटिस भी जारी किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़: माँ नर्सिंग स्कूल में द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

Fri Mar 20 , 2026
आजमगढ़: माँ नर्सिंग स्कूल में द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन आजमगढ़। माँ नर्सिंग स्कूल, आजमगढ़ में राष्ट्रीय संगोष्ठी (नेशनल कॉन्फ्रेंस) के अंतर्गत द्वि-दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में संचार कौशल, स्वास्थ्य सेवाएं, क्लिनिकल प्रैक्टिस तथा दैनिक जीवन में योग के महत्व जैसे विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों […]

You May Like

Breaking News

advertisement