वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के प्राचीन महाभारतकालीन श्री स्थानेश्वर महादेव मन्दिर में आज श्रावण मास के पहले सोमवार को भक्तों की कतारें लगी।
मन्दिर के व्यवस्थापक महंत लक्ष्मीनारायण पुरी जी महाराज ने बताया की महाभारत युद्ध से पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने युद्ध में विजय कामना के लिए स्वयं इसी स्थान पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अभिषेक किया था और स्थानेश्वर महादेव मन्दिर के नाम से ही नगर का नाम थानेसर पड़ा।
महादेव मन्दिर की आस्था और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा भोलेनाथ की पूजा को देखते हुए मन्दिर से जुड़े श्रद्धालु जो देश विदेश में भी रहते है श्रवण मास में कुरुक्षेत्र आकार भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते है।
श्रद्धालु संजीव कुमारी, मेवा देवी, सानवी, परमीत, बनवारी लाल ने बताया कि भोलेनाथ का शुद्ध सात्विक श्रद्धा से अभिषेक करने पर मनोकामना पूर्ण होती है और जीवन के सभी संकटों का निवारण होता है।