सीएमओ के सख्त निर्देश का त्वरित असर — 24 घंटे में मंडलीय जिला कारागार में दिव्यांग बंदियों का परीक्षण शुरू, प्रमाणपत्र प्रक्रिया चालू

आजमगढ़।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा के निर्देशों के क्रम में मंडलीय जिला कारागार में दिव्यांग बंदियों के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दिव्यांग बोर्ड की टीम द्वारा बंदियों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया तथा दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि बीते दिवस उनके द्वारा कारागार का नियमित निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं कैदियों के उपचार की स्थिति का जायजा लिया गया था, जिसके दौरान विशेष रूप से दिव्यांग बंदियों के प्रमाणपत्र बनाए जाने, शुगर एवं उच्च रक्तचाप से ग्रसित बंदियों की नियमित जांच, स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित काउंसिलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में आज विशेष मेडिकल टीम कारागार पहुंची और चिन्हित 8 दिव्यांग बंदियों में से 7 उपस्थित बंदियों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान एक बंदी का दिव्यांग प्रमाणपत्र मौके पर ही बनाए जाने की प्रक्रिया लगभग पूर्ण कर ली गई है जैसे ही आधार कार्ड उपलब्ध हो जायेगा उसका दिव्यांग सर्टिफिकेट जनरेट हो जायेगा । जबकि शेष 6 बंदियों में से एक को उच्च स्तरीय परीक्षण हेतु वाराणसी रेफर किया गया तथा अन्य बंदियों को मंडलीय स्तर पर परीक्षण एवं प्रमाणन के लिए संदर्भित किया गया है। साथ ही उनकी दिव्यांगता का आकलन करने एवं आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करने की प्रक्रिया को भी प्रारंभ करा दिया गया है , ताकि पात्र बंदियों को शीघ्र प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जा सके और वे शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि कारागार में निरुद्ध बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से मौके पर ही परीक्षण एवं प्रमाणन की प्रक्रिया सुनिश्चित कराई जा रही है। इस दौरान कारागार प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई।

(डाॅ एन आर वर्मा)
मुख्य चिकित्साधिकारी
आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धीमी प्रगति पर सीएमओ सख्त—निर्माणाधीन 30 बेड सीएचसी का औचक निरीक्षण, समयबद्ध पूर्णता के निर्देश

Fri Apr 3 , 2026
धीमी प्रगति पर सीएमओ सख्त—निर्माणाधीन 30 बेड सीएचसी का औचक निरीक्षण, समयबद्ध पूर्णता के निर्देश इसी क्रम में मिर्जापुर स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया गया, जहां परिसर विकास, सड़क निर्माण एवं इंटरलॉकिंग कार्यों में देरी पर नाराजगी जताई गई। यहां एक माह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने का आश्वासन […]

You May Like

Breaking News

advertisement