दिनेश लाल यादव निरहुआ को जिताकर जनपद के विकास को तीव्र गति प्रदान करे – राधामोहन सिंह

रिर्पोट पदमाकर पाठक

दिनेश लाल यादव निरहुआ को जिताकर जनपद के विकास को तीव्र गति प्रदान करे।

आजमगढ़।सदर लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने आखिरी दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद शौचालय निर्माण, उज्ज्वला गैस महिलाओं के नाम से राशन कार्ड जैसी योजनाओं से महिलाओं का सम्मान बढा है मुस्लिम बहनों को तीन तलाक़ से मुक्ति मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं से गांव गरीब किसान नौजवान महिलाओं के जीवन में उत्थान हो रहा है। अब देश में विकास और राष्ट्रवाद की चर्चा हो रही है।आजमगढ़ की जनता से अपील करता हूं की वंशवाद जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति को समाप्त कर आजमगढ़ सदर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को जिताकर आजमगढ़ के विकास को और तीव्र गति प्रदान करे।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार करने वालों को सम्मान देने का कार्य करते थे।2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एहसास करा दिया कि चाहे कोई कैबिनेट मिनिस्टर हो, चाहे बड़ा उद्योगपति हो भ्रष्टाचार कर के कोई बच नहीं सकता। पी चिदंबरम भी नहीं बच पाए थे। आज देश में जातिवाद क्षेत्रवाद व वंशवाद की चर्चा नहीं होती। नरेंद्र मोदी के आने के बाद राष्ट्रवाद और विकास की चर्चा होती है। कांग्रेस के शासन में इतना भ्रष्टाचार था कि राजीव गांधी को कहना पड़ा था कि जब दिल्ली से एक रुपया चलता है तो 15 पैसा ही गरीब तक पहुंचता है। जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब उन्होंने कहा था ना खाऊंगा ना खाने दुंगा। आज जब किसी योजना का पैसा दिल्ली से चलता है तो सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचता है। अब युरिया के लिए किसानों को लाठी नहीं खाना पड़ता। देश बदल रहा है सोच बदल रही है। मैं आजमगढ़ के लोगों से अपील करता हूं आप वंशवाद की राजनीति को समाप्त करें। हमने सपा का शासन देखा है। डीजे पर प्रतिबंध, कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध, राम शोभायात्रा पर प्रतिबंध, राम के अस्तित्व को भी नकारते थे। आज उसी कांवड़ यात्रा पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कोई करता है तो वह योगी और मोदी की सरकार करती है। आज प्रदेश में कानून का राज है माफिया, गुन्डे, मवालियों के होश उड़े हुए हैं। महीने में दो बार मुफ्त राशन देने कार्य मोदी योगी सरकार ने किया है। इस अवसर पर गीरीश यादव, नरेन्द्र सिंह, नीलम सोनकर, धर्मेंद्र सिंह, संजय राय, सहजानंद राय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जयनाथ सिंह, संगीता तिवारी, सुनील गुप्ता, प्रेम प्रकाश राय, घनश्याम पटेल, देवेन्द्र सिंह, माला द्विवेदी, अमित तिवारी, नागेन्द्र पटेल, बृजेश यादव, विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा, अजय सिंह, सतेन्द्र राय कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, श्रीकृष्ण पाल समस्त जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जब बच्चे को दस्त हो तो दें ओआरएस का घोल और ज़िंक की गोली

Mon Jun 6 , 2022
रिर्पोट पदमाकर पाठक जब बच्चे को दस्त हो तो दें ओआरएस का घोल और ज़िंक की गोली। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को वितरित करेंगी ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां। 15 जून तक चलेगा सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा। आजमगढ़।जिले में 1 जून से […]

You May Like

Breaking News

advertisement